हाइलाइट्स
- दो साल में 46% आर्थिक वृद्धि
- प्रति व्यक्ति आय ₹1.69 लाख बढ़ी
- 9 लाख करोड़ निवेश जमीन पर उतरा
- पशुधन क्षेत्र में 7.2% वृद्धि
- 13 करोड़ से ज्यादा पर्यटक आए
- बजट में 3 साल की विकास रूपरेखा होगी
MP Budget 2026 : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की आर्थिक विकास दर बेहद संतोषजनक है और बीते दो वर्षों में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है।
Board Exams Action : परीक्षा सीजन में सख्ती, रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर रोक
मुख्यमंत्री के अनुसार वर्ष 2023-24 और 2024-25 के बीच राज्य की अर्थव्यवस्था में 46 प्रतिशत की उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। यह वृद्धि बेहतर कनेक्टिविटी, रोजगार सृजन और अधोसंरचना विकास के कारण संभव हुई है।
प्रति व्यक्ति आय में बड़ा इजाफा
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय में 1 लाख 69 हजार रुपये की वृद्धि हुई है। अलग-अलग क्षेत्रों में भी सकारात्मक संकेत मिले हैं।
-
पशुधन क्षेत्र में आय 7.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी है।
-
9 लाख करोड़ रुपये का निवेश धरातल पर उतर चुका है।
-
मध्य प्रदेश एकमात्र राज्य है जिसकी विकास दर 30 प्रतिशत से अधिक बताई जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Board Exams Action : परीक्षा सीजन में सख्ती, रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर रोक
पर्यटन और सामाजिक सूचकांकों में सुधार
मुख्यमंत्री ने बताया कि पर्यटन क्षेत्र में प्रदेश ने 13 करोड़ से अधिक पर्यटकों को आकर्षित किया है।
साथ ही मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़े दर्शाते हैं कि वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए राज्य विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
राजकोषीय घाटे को भी संतुलित रखा गया है, जिससे आर्थिक स्थिरता बनी हुई है।
बजट में होगा नवाचार
मुख्यमंत्री ने संकेत दिए कि आने वाला बजट पारंपरिक बजट से अलग होगा। इसमें सिर्फ एक साल की योजना ही नहीं, बल्कि आगामी तीन वर्षों के विकास की रूपरेखा भी प्रस्तुत की जाएगी।
उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के दीर्घकालिक विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।