Board Exams Action : परीक्षा सीजन में सख्ती, रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर रोक

हाइलाइट्स परीक्षा सत्र के दौरान रात 10 बजे के बाद डीजे प्रतिबंधित सड़क, मैरिज गार्डन और निजी आयोजनों पर लागू आदेश तय डेसीबल सीमा से अधिक ध्वनि पर सख्त कार्रवाई डीजे संचालकों से लिखित बाउंड भरवाए गए उल्लंघन पर पुलिस की विशेष निगरानी और कार्रवाई Board Exams Action : ग्वालियर/अशोकनगर। बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। अशोकनगर में रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश सड़कों, मैरिज गार्डन और निजी आयोजनों सभी जगहों पर लागू रहेगा। REWA CRIME NEWS : पति ने पत्नी के निजी वीडियो किए वायरल, गिरफ्तार कोतवाली थाना अशोकनगर प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान ने मंगलवार को शहर के सभी डीजे संचालकों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा सत्र के दौरान किसी भी स्थिति में रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजेगा। डेसीबल सीमा का सख्ती से पालन पुलिस ने कहा है कि न्यायालय द्वारा तय ध्वनि सीमा (डेसीबल गाइडलाइन) का पालन अनिवार्य होगा। तेज आवाज, भारी बेस और निर्धारित सीमा से अधिक साउंड सिस्टम पर कार्रवाई की जाएगी। शादी समारोह या अन्य कार्यक्रमों में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। MP Congress Protest 2026 : भोपाल में महिला कांग्रेस का बजट से पहले प्रदर्शन, ‘रसोई संसद’ लगाकर सरकार को घेरा जबरदस्ती होने पर तुरंत सूचना दें बैठक में डीजे संचालकों ने बताया कि कई बार आयोजनकर्ता देर रात तक डीजे चलाने का दबाव बनाते हैं। इस पर थाना प्रभारी ने निर्देश दिए कि यदि कोई जबरदस्ती करता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। इसके लिए संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराया गया है, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। लिखित बाउंड भरवाए, निगरानी रहेगी पुलिस ने सभी डीजे संचालकों से लिखित बाउंड भरवाए हैं। साथ ही रात 10 बजे के बाद विशेष निगरानी रखी जाएगी। आदेश का उल्लंघन करने पर साउंड सिस्टम जब्त करने और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। CBSE 10th Board Exam : 9 लाख छात्र एक साथ दे रहे अंग्रेजी का पेपर, CCTV-जैमर से कड़ी निगरानी प्रशासन का कहना है कि यह कदम छात्रों की पढ़ाई और परीक्षा को शांतिपूर्ण माहौल देने के लिए उठाया गया है।
REWA CRIME NEWS : पति ने पत्नी के निजी वीडियो किए वायरल, गिरफ्तार

हाइलाइट्स रीवा में पति ने पत्नी के निजी वीडियो सोशल मीडिया पर किए वायरल दहेज विवाद के बाद वीडियो वायरल करने का आरोप फरारी के दौरान ससुराल पहुंचकर दी जान से मारने की धमकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा REWA CRIME NEWS : रीवा। जिले में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी के निजी पलों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। MP Congress Protest 2026 : भोपाल में महिला कांग्रेस का बजट से पहले प्रदर्शन, ‘रसोई संसद’ लगाकर सरकार को घेरा समान थाना क्षेत्र का मामला घटना रीवा जिले के समान थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक आरोपी शिवम साहू, जो पेशे से ट्रक ड्राइवर है, अपनी पत्नी के साथ बिताए गए निजी पलों के वीडियो यह कहकर बनाता था कि वह बाहर रहता है और उन्हें देखकर पत्नी को याद कर लिया करेगा। बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि पत्नी द्वारा दहेज की मांग पूरी करने से इनकार करने पर आरोपी ने उन्हीं अंतरंग पलों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। Betul Protest News : बैतूल में ट्रेचिंग ग्राउंड पर बवाल, नगरपालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी शादी के बाद से प्रताड़ना का आरोप पीड़िता के भाई अजय साहू के अनुसार, उसकी बहन की शादी 10 मई 2025 को झूला निवासी शिवम साहू से हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी लगातार दहेज की मांग कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी मुंबई भाग गया और लंबे समय से फरार चल रहा था। CBSE 10th Board Exam : 9 लाख छात्र एक साथ दे रहे अंग्रेजी का पेपर, CCTV-जैमर से कड़ी निगरानी फरारी के दौरान ससुराल पहुंचा, दी धमकी मामले में नया मोड़ तब आया जब 12 फरवरी 2026 को आरोपी पल्सर बाइक से मऊगंज जिले के तिलैया गांव स्थित अपनी ससुराल पहुंच गया। आरोप है कि वह धारदार हथियार लेकर आया था और परिजनों को जान से मारने की धमकी देने लगा। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया और समान थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। CBSE 10th Board Exam : 9 लाख छात्र एक साथ दे रहे अंग्रेजी का पेपर, CCTV-जैमर से कड़ी निगरानी पुलिस की कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक के अनुसार, आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। पीड़ित परिवार आरोपी की धमकियों से सहमा हुआ है। MORENA NEWS: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मचाई तबाही, 6 ठेले और सांची दुकान क्षतिग्रस्त गंभीर चेतावनी यह घटना एक बार फिर रिश्तों में भरोसे के टूटने और साइबर अपराध के बढ़ते खतरे की गंभीर चेतावनी देती है। निजी पलों का दुरुपयोग कर ब्लैकमेल या बदला लेने जैसी घटनाएं समाज के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं।
MP Congress Protest 2026 : भोपाल में महिला कांग्रेस का बजट से पहले प्रदर्शन, ‘रसोई संसद’ लगाकर सरकार को घेरा

हाइलाइट्स भोपाल में महिला कांग्रेस ने बजट से पहले किया प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ‘रसोई संसद’ लगाकर जताया विरोध खाली गैस सिलेंडर, चूल्हा और थाली के साथ महंगाई पर हमला महिला हितैषी बजट नहीं तो वित्त मंत्री निवास घेराव की चेतावनी MP Congress Protest 2026 : भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के आगामी बजट को लेकर राजधानी में प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ‘रसोई संसद’ लगाकर महिलाओं ने खाली गैस चूल्हा, घरेलू गैस सिलेंडर, खाली थाली और कढ़ाई के साथ विरोध जताया। प्रदर्शन के समय महिलाओं ने महंगाई और रसोई खर्च को मुद्दा बनाते हुए सरकार से महिला हितैषी बजट की भी मांग की है। Betul Protest News : बैतूल में ट्रेचिंग ग्राउंड पर बवाल, नगरपालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी सरकार को घेरा रसोई के मुद्दों पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा है कि बढ़ती महंगाई से रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। गैस सिलेंडर की कीमत, खाद्य सामग्री के दाम और घरेलू खर्च को लेकर सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया ने कहा कि अगर बजट में महिलाओं और रसोई से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता नहीं दी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। CBSE 10th Board Exam : 9 लाख छात्र एक साथ दे रहे अंग्रेजी का पेपर, CCTV-जैमर से कड़ी निगरानी वित्त मंत्री के निवास घेराव की चेतावनी रीना बोरासी सेतिया ने साफ़ कहा कि अगर बजट महिला हितैषी नहीं रहा तो वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के निवास का घेराव किया जाएगा। महिला कांग्रेस ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण और घरेलू बजट को राहत देने की मांग की है।
Betul Protest News : बैतूल में ट्रेचिंग ग्राउंड पर बवाल, नगरपालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी

हाइलाइट्स गौठाना इलाके में ट्रेचिंग ग्राउंड को लेकर चक्काजाम 15 साल से ट्रेचिंग ग्राउंड हटाने की मांग बीमारियों के बढ़ने का आरोप बड़े आंदोलन की चेतावनी Betul Protest News : बैतूल। शहर के गौठाना क्षेत्र में स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड को लेकर एक बार फिर विवाद छिड़ गया है। नाराज रहवासियों ने ट्रेचिंग ग्राउंड के पहुंच मार्ग पर चक्काजाम कर दिया और नगरपालिका के विरोध में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के चलते कचरा ढोने वाले वाहन शहर के अलग-अलग हिस्सों में खड़े रहे। एक भी वाहन ट्रेचिंग ग्राउंड तक नहीं पहुंच सका, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई। CBSE 10th Board Exam : 9 लाख छात्र एक साथ दे रहे अंग्रेजी का पेपर, CCTV-जैमर से कड़ी निगरानी बीते 15 सालो से उठ रही मांग स्थानीय लोगों के अनुसार, वे पिछले 15 वर्षों से ट्रेचिंग ग्राउंड को शहर से बाहर शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि मौजूदा स्थान पर कचरा डंपिंग से आसपास का वातावरण गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। हवा और पानी पर असर, बीमारियों का खतरा रहवासियों के अनुसार: क्षेत्र की हवा प्रदूषित हो चुकी है। भूमिगत जल भी प्रभावित हो रहा है। आसपास के लोगों में त्वचा रोग, डेंगू, मलेरिया और सांस से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही हैं। लोगों का कहना है कि कचरे के ढेर से उठने वाली दुर्गंध और धुआं बच्चों व बुजुर्गों के लिए खासतौर पर खतरनाक साबित हो रहा है। Bhopal Cyber Crime : भोपाल में साइबर ठगों का नया तरीका: अफसरों की फोटो लगाकर कर रहे मैसेज, इंजीनियर को बनाया निशाना ढाई करोड़ खर्च का दावा, कचरा जस का तस नगरपालिका ने ट्रेचिंग ग्राउंड से कचरा हटाने के लिए करीब ढाई करोड़ रुपए खर्च करने का दावा किया है। हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि जमीनी हकीकत कुछ और है और कचरे का पहाड़ अब भी जस का तस बना हुआ है। इससे बड़े आंदोलन की चेतावनी प्रदर्शन कर रहे लोगों ने साफ कहा है कि यदि जल्द ही ट्रेचिंग ग्राउंड को शहर से बाहर शिफ्ट नहीं किया गया तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। Bhopal Electricity Cut : भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली कटौती, जानिए आपके क्षेत्र का समय फिलहाल स्थिति को लेकर प्रशासन की ओर से कोई ठोस घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मामले ने शहर की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
CBSE 10th Board Exam : 9 लाख छात्र एक साथ दे रहे अंग्रेजी का पेपर, CCTV-जैमर से कड़ी निगरानी

हाइलाइट्स एमपी बोर्ड के 9 लाख छात्र दे रहे अंग्रेजी का पेपर नकल रोकने CCTV कैमरे और जैमर लगाए गए CBSE 10वीं की परीक्षा भी आज से शुरू भोपाल रीजन में 1.25 लाख छात्र परीक्षा में शामिल CBSE 10th Board Exam : भोपाल। मध्य प्रदेश में आज का दिन लाखों छात्रों के लिए बेहद महतवपूर्ण है। माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल परीक्षा के तहत मंगलवार को अंग्रेजी का पेपर आयोजित किया गया है। साथ ही खास बात यह है कि इस साल पहली बार करीब 9 लाख छात्र एक साथ परीक्षा में मौजूद हैं। परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू हुई और दोपहर 12 बजे तक चली। प्रदेशभर के परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही छात्रों और अभिभावकों की भीड़ देखने को मिली। Bhopal Cyber Crime : भोपाल में साइबर ठगों का नया तरीका: अफसरों की फोटो लगाकर कर रहे मैसेज, इंजीनियर को बनाया निशाना परीक्षा केंद्रों पर कई सख्त इंतजाम नकल रोकने के लिए इस बार विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। कई केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं। संवेदनशील केंद्रों पर जैमर की व्यवस्था की गई है। उड़नदस्ते (फ्लाइंग स्क्वॉड) लगातार निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। Bhopal Electricity Cut : भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली कटौती, जानिए आपके क्षेत्र का समय भोपाल के प्रज्ञा विद्यालय के छात्र के पिता प्रताप गडेकर ने कहा, “मैंने बेटे से कहा कि चिंता मत करो। सच कहूं तो मैं अपने एग्जाम से ज्यादा उसके एग्जाम में नर्वस हूं।” पहले हो चुके हैं दो पेपर इससे पहले हाईस्कूल के दो पेपर आयोजित हो चुके हैं पहला पेपर उर्दू का दूसरा राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (NSQF) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय का हालांकि इन परीक्षाओं में सभी छात्र शामिल नहीं थे। Gwalior Accident News : कंटेनर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौके पर मौत CBSE 10वीं की आज से परीक्षा भी शुरू मंगलवार से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। छात्र सुबह 10:30 बजे से मैथ्स का पेपर दे रहे हैं। रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9:30 बजे रखा गया है। देशभर के 3856 केंद्रों पर करीब 9 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। भोपाल रीजन में करीब 1.25 लाख छात्र CBSE की परीक्षा दे रहे हैं। पूरे प्रदेश में 496 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 34 केंद्र भोपाल में हैं। Gwalior News : शादी से परेशान महिला ने नहर में लगाई छलांग, 12 घंटे से लापता प्रशासन की अपील शिक्षा विभाग ने छात्रों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें, एडमिट कार्ड साथ रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
Bhopal Cyber Crime : भोपाल में साइबर ठगों का नया तरीका: अफसरों की फोटो लगाकर कर रहे मैसेज, इंजीनियर को बनाया निशाना

हाइलाइट्स भोपाल में अफसरों की फोटो लगाकर साइबर ठगी का प्रयास +84 कोड से आया संदिग्ध व्हाट्सएप मैसेज सहायक यंत्री ने सतर्कता दिखाते हुए नंबर किया ब्लॉक कर्मचारियों को जारी की गई एडवाइजरी, हेल्पलाइन नंबर जारी Bhopal Cyber Crime : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में साइबर ठग अब सरकारी अधिकारियों की फोटो का दुरुपयोग कर कर्मचारियों को अपना निशाना बना रहे हैं। तुरंत का मामला सामने आया है जो की नगर निगम से जुड़ा है, जहां ठगों ने नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन की फोटो व्हाट्सएप डीपी में लगाकर एक सहायक यंत्री से संपर्क किया है। Bhopal Electricity Cut : भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली कटौती, जानिए आपके क्षेत्र का समय संदिग्ध मैसेज +84 देश कोड से आया सहायक यंत्री विजय गोयल ने बताया, सोमवार दोपहर करीब 3:45 बजे उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले नंबर में +84 देश कोड का इस्तेमाल किया गया था। डीपी में कमिश्नर की फोटो लगी थी और मैसेज में लिखा था –“हैलो विजय, हाउ आर यू डूइंग? वेयर आर यू एट द मोमेंट?” मैसेज की भाषा और नंबर संदिग्ध लगने पर उन्होंने तुरंत नंबर ब्लॉक किया और कमिश्नर को इसकी जानकारी दी। Gwalior Accident News : कंटेनर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौके पर मौत कर्मचारियों को जारी की गई एडवाइजरी घटना के बाद नगर निगम प्रशासन ने सभी कर्मचारियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। निगम में करीब 16 हजार कर्मचारी और अधिकारी कार्यरत हैं। प्रशासन ने साफ़ किया है कि किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर प्रतिक्रिया न दें। पहले भी हो चुके हैं ऐसे प्रयास नवंबर 2025 में भी कमिश्नर के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर कर्मचारियों से पैसों की मांग की गई थी। इसके अलावा भोपाल पुलिस कमिश्नर और धार कलेक्टर के नाम पर भी ठगी की कोशिश की जा चुकी है। Gwalior News : शादी से परेशान महिला ने नहर में लगाई छलांग, 12 घंटे से लापता ठगों का तरीका: डीपी का इस्तेमाल इंटरनेट से अधिकारियों की फोटो डाउनलोड की जाती है। व्हाट्सएप या टेलीग्राम पर वही फोटो डीपी में लगाई जाती है। फिर कर्मचारियों या परिचितों को मैसेज कर भरोसा जीतने की कोशिश की जाती है। बाद में पैसों या गोपनीय जानकारी की मांग की जाती है। शिकायत कहां करें? यदि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का प्रयास हो: तुरंत अपने बैंक और नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचना दें। राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें। भोपाल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 9479990636 पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। MP First Cyber Registry office : भोपाल में साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ कमिश्नर का संदेश नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने कहा है कि यदि कोई उनके नाम या फोटो का उपयोग कर पैसे मांगता है तो उसे पूरी तरह नजरअंदाज करें। ऐसे किसी भी फर्जी कॉल या मैसेज की जानकारी तुरंत उन्हें या प्रशासन को दें।
Bhopal Electricity Cut : भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली कटौती, जानिए आपके क्षेत्र का समय

हाइलाइट्स भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली कटौती मेंटेनेंस कार्य के चलते 2 से 7 घंटे तक सप्लाई बाधित अलग-अलग समय स्लॉट में प्रभावित रहेंगे विभिन्न क्षेत्र काम पूरा होने के बाद तुरंत बहाल होगी बिजली Bhopal Electricity Cut : भोपाल। राजधानी में आज बिजली कंपनी द्वारा निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के चलते लगभग 30 इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में 2 घंटे से लेकर 7 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही सप्लाई तुरंत बहाल कर दी जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने जरूरी कार्य निर्धारित समय से पहले निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। Gwalior Accident News : कंटेनर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौके पर मौत सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक इस अवधि में होशंगाबाद रोड, सागर रॉयल विला एवं होम्स, सुरेंद्र लैंडमार्क, गणेश नगर, परस्पर कॉलोनी, स्ट्रेलिंग ग्रीन व्यू, अमलतास फेस-1, हरंभ होम्स, दीपक सोसायटी, भूमिका परिसर, छत्रपति कॉलोनी, वेस्टर्न प्लाजा, न्यू फ्रेंड्स सोसायटी, शांत इन्क्लेव फेस-1 एवं 2, अमरकुंज और कलियासोत आईरिंग कैम्पस क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रानी अमन बाई कॉलोनी, तुलसी नगर, सोनिया कॉलोनी, नवीन नगर और फूटी बावड़ी क्षेत्र में लंबी अवधि की कटौती रहेगी। Gwalior News : शादी से परेशान महिला ने नहर में लगाई छलांग, 12 घंटे से लापता सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रियंका नगर, पुलिस हाउसिंग सोसायटी, राजवैध एच सेक्टर और मधुवन सिटी में दो घंटे के लिए बिजली बंद रहेगी। दोपहर 12:30 बजे से शाम 4 बजे तक के सेक्टर, सागर स्टेट और शारदा कुंज क्षेत्र में इस दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह कटौती नियमित रखरखाव (मेंटेनेंस) और लाइन सुधार कार्य के लिए की जा रही है, जिससे भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। MORENA NEWS: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मचाई तबाही, 6 ठेले और सांची दुकान क्षतिग्रस्त