Latest

Ladli Behna Yojana 33rd Installment: लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी,1.25 करोड़ महिलाओं को मिलेगा लाभ

हाइलाइट्स

  • आज जारी होगी लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त

  • 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में 1500 रुपये ट्रांसफर

  • सीएम मोहन यादव पंधाना (खंडवा) से करेंगे राशि जारी

  • ई-केवाईसी पूरी नहीं होने पर अटक सकता है भुगतान

Ladli Behna Yojana 33rd Installment: खंडवा। लाडली बहना योज।ना की 33वीं किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्यप्रदेश की करीब 1.25 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में आज 1500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे

Bhopal Road Accident : भोपाल में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत…

Ladli Behna Yojana 33st Kist: आज जारी होगी लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त,  ऐसे चेक करें रुपये आए या नहीं | CG MP News

यह राशि खंडवा जिले के पंधाना में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान जारी की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Mohan Yadav डीबीटी (Direct Bank Transfer) के जरिए सिंगल क्लिक से सीधे महिलाओं के खातों में राशि भेजेंगे।

पंधाना में होगा विशेष कार्यक्रम

खंडवा के पंधाना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 33वीं किस्त जारी करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शुभारंभ भी करेंगे।

BHOPAL NEWS : भोपाल में 12 फरवरी को भवन विकास निगम की कार्यशाला, CM डॉ. मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि

Ladli Behna Yojna: आ गई लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त ट्रांसफर की तारीख,  इस दिन मिलेगी फरवरी महीने की किस्त? | khandwa news, cm dr. mohan yadav,  direct benefit transfer, ladli

इससे पहले योजना की 32वीं किस्त नर्मदापुरम से जारी की गई थी। उस समय 16 जनवरी को महिलाओं के खातों में कुल 1856 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे।

किन्हें मिलेगा लाभ?

33वीं किस्त का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा

  • जिन्होंने योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया है

  • जो पात्रता की सभी शर्तों को पूरा करती हैं

जिन लाभार्थियों ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें भुगतान में दिक्कत आ सकती है। ऐसे मामलों में राशि खाते में ट्रांसफर नहीं होगी।

BHOPAL NEWS : भोपाल में सड़क चौड़ीकरण की बड़ी कार्रवाई, केसर बस्ती की 90 झुग्गियां हटेंगी

ई-केवाईसी के लिए लाभार्थियों को समग्र पोर्टल पर जाकर आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन कराना होगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही किस्त की राशि प्राप्त होगी।

ऐसे चेक करें बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम

  1. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

  2. मोबाइल नंबर और OTP से लॉग इन करें।

  3. होम पेज पर ‘फाइनल लिस्ट’ विकल्प पर क्लिक करें।

  4. मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।

  5. OTP डालकर ‘सबमिट’ करें।

  6. अपने जिले, लोकल बॉडी, ग्राम पंचायत या वार्ड का चयन करें।

  7. स्क्रीन पर खुली बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक करें।

Suniel Shetty Mahakal Darshan: ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद सुनील शेट्टी ने बेटे अहान के साथ किए महाकाल के दर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *