Latest

Indore Suicide News : पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने की, दो मासूम बच्चों के सामने आत्महत्या,

हाइलाइट्स

  • इंदौर के रावजी बाजार इलाके की घटना

  • पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया गंभीर कदम

  • घटना के समय घर में मौजूद थे दो मासूम बच्चे

  • पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर देखा अंदर का दृश्य

Indore Suicide News : इंदौर / रावजी बाजार।  इंदौर के रावजी बाजार इलाके में शुक्रवार रात एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया।

पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर पर अपने घर में आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के समय उसके दो छोटे बच्चे घर में मौजूद थे।

Fake IAS Officer Reached Ministry : फर्जी IAS बनकर GAD अफसर से ट्रांसफर कराने पहुंचा युवक

जानकारी में बताया जा रहा है कि विवाद के बाद युवक भावनात्मक तनाव में था। इसी दौरान उसने घर के अंदर गंभीर कदम उठा लिया। लगातार बच्चों के रोने और चीखने की आवाज आने पर  आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

दरवाजा बंद मिलने पर, उसे तोड़कर पड़ोसी अंदर दाखिल हुए। अंदर का दृश्य देख सभी हैरान रह गए।

सूचना मिलते ही रावजी बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया गया है।

Ladli Behna Yojana 33rd Installment: लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी,1.25 करोड़ महिलाओं को मिलेगा लाभ

होटल में करता था काम

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मनोज पिता कल्याण जाटव, निवासी राधा गोविंद का बगीचा, के रूप में की गई है। वह किराए के मकान में रहता था और सरवटे बस स्टैंड के पास एक होटल में खाना बनाने का काम करता था।

पत्नी बेटी को लेकर चली गई थी

परिजनों के मुताबिक शुक्रवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी अपनी एक साल की बेटी को लेकर रिश्तेदार के यहां चली गई थी।

घटना के समय घर में तीन साल और दो साल के दो मासूम बच्चे मौजूद थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Bhopal Road Accident : भोपाल में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत…

पुलिस जांच जारी

प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

महत्वपूर्ण जानकारी

यदि आप या आपका कोई परिचित भावनात्मक तनाव या मानसिक परेशानी से गुजर रहा है, तो अपने परिवार, मित्रों या किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करें।

BHOPAL NEWS : भोपाल में 12 फरवरी को भवन विकास निगम की कार्यशाला, CM डॉ. मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि

जरूरत पड़ने पर पेशेवर मदद लेना बेहद जरूरी है। आपात स्थिति में नजदीकी अस्पताल या स्थानीय हेल्पलाइन से तुरंत संपर्क करें।






 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *