हाइलाइट्स
-
पलासिया थाना क्षेत्र में व्यापारी से लूट का मामला
-
दो सिपाही सहित चार आरोपी गिरफ्तार
-
एक आरोपी पुलिस रिमांड पर, तीन जिला जेल भेजे गए
-
आरोपियों से लूटी गई नकदी का हिस्सा बरामद
Indore Police Loot Case : इंदौर। कानून की रक्षा करने वाले ही जब लूट के आरोप में घिर जाएं, तो सवाल उठना लाज़मी है। इंदौर में सामने आया ऐसा ही चौंकाने वाला मामला।
इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में व्यापारी से हुई लूट के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में दो सिपाहियों को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों के पास से लूटी गई रकम में से कुछ नकदी भी बरामद की है।
Indore Crime News : इंदौर में चाकूबाजी, दोस्त के विवाद में पहुंचे युवक की इलाज के दौरान मौत
इस मामले में कुल चार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने एक आरोपी को पुलिस रिमांड पर सौंपा है, जबकि बाकी तीन आरोपियों को जिला जेल भेज दिया गया है।
शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ मामला
एसीपी तुषार सिंह ने अब्दुल फहद की शिकायत पर सोहेल और नावेद के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कराया था। एफआईआर में दो अन्य साथियों के शामिल होने का भी जिक्र किया गया था। जांच के दौरान मनोज और अविनाश को भी गिरफ्तार किया गया।
MP Pension Update: MP में पेंशन नियमों में बड़ा बदलाव, अविवाहित – तलाकशुदा बेटियों को आजीवन पेंशन
एक आरोपी रिमांड पर
चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से नावेद को रिमांड पर लिया गया। वहीं सोहेल, मनोज और अविनाश को न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया।
ड्यूटी से थे गैरहाजिर
जानकारी के अनुसार, मनोज को पहले पत्नी की शिकायत के बाद डीसीपी कार्यालय से संबद्ध किया गया था। अविनाश श्रीनगर बीट में पदस्थ था। वारदात के बाद दोनों सिपाही ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, जिससे उन पर शक गहरा गया।
SCHOOL ROOF COLLAPSED : श्योपुर में बड़ा हादसा टला, सरकारी स्कूल के किचन शेड की छत गिरी
नकदी बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई करीब दो लाख रुपये की रकम में से कुछ राशि जब्त की है। परिवार को मामले की सूचना दे दी गई है। फिलहाल जमानत पर कोई सुनवाई नहीं हुई है, हालांकि सेशन कोर्ट में अपील की संभावना जताई जा रही है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।