Latest

Indore Crime News : इंदौर में चाकूबाजी, दोस्त के विवाद में पहुंचे युवक की इलाज के दौरान मौत

हाइलाइट्स

  • विजयनगर के आर्बिट मॉल के पास हुई घटना

  • दोस्त के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचा था युवक

  • अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

  • पुलिस ने संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया

Indore Crime News : इंदौर।  शहर के विजयनगर क्षेत्र में मंगलवार की रात चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जानकारी मिली है की दोस्त के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

MP Pension Update: MP में पेंशन नियमों में बड़ा बदलाव, अविVijay Nagar Indore

पुलिस के मुताबिक यह घटना विजयनगर थाना क्षेत्र के आर्बिट मॉल के पास की है। गोलू चंद्रवंशी नाम से मृतक की पहचान की गई है, साथ ही भूसामंडी निवासी बताया गया है।

मालूम हुआ है कि देर रात तीन से चार युवक नशे की हालत में वहां पहुंचे और गोलू पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसके पेट में गंभीर चोट आई।

घायल हालत में गोलू को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

MP 12th Board Exam Cheating : 12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 13 नकल के मामले दर्ज

दोस्त के विवाद में पहुंचा था गोलू

परिजनों के मुताबिक, गोलू को उसके एक दोस्त ने मिलने के लिए बुलाया था। उस दोस्त का कुछ युवकों से विवाद चल रहा था।

जैसे ही गोलू मौके पर पहुंचा, आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और उस पर हमला कर दिया। इस घटना में गोलू का दोस्त हरिओम भी घायल हुआ है।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

SCHOOL ROOF COLLAPSED : श्योपुर में बड़ा हादसा टला, सरकारी स्कूल के किचन शेड की छत गिरी

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

गोलू अपने परिवार का सहारा था। परिवार में माता-पिता और एक भाई हैं। वह पेशे से बाउंसर था और हाल ही में पीयू-4 इलाके में एक कैफे का काम भी शुरू किया था। उसकी मौत से परिवार में शोक का माहौल है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमले के पीछे की वजह तलाश रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *