Latest

Indore Crime News : इंदौर में अवैध नशे के विवाद में चाकूबाजी, 16 साल का नाबालिग घायल

हाइलाइट्स

  • द्वारकापुरी क्षेत्र में नाबालिगों के बीच हिंसक विवाद

  • सात लड़कों ने 16 वर्षीय किशोर पर किया हमला

  • घायल नाबालिग ने चाकू छीनकर किया पलटवार

  • दोनों पक्षों पर पहले से दर्ज हैं कई मामले

  • अवैध नशे के कारोबार से जुड़े होने की आशंका

Indore Crime News : इंदौर।  इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को दो नाबालिग गुटों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सात लड़कों द्वारा एक 16 वर्षीय नाबालिग पर हमला करते हुए देखा जा सकता है।

Indore Police Loot Case : व्यापारी से लूट में दो सिपाही गिरफ्तार, 4 आरोपी कोर्ट में पेश

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, विवाद की शुरुआत साहिल नामक नाबालिग और उसके साथियों के साथ हुई कहासुनी से हुई। आरोप है कि साहिल के साथ आए नाबालिगों ने दूसरे पक्ष के एक 16 वर्षीय लड़के पर चाकू से हमला कर दिया।

हमले में घायल नाबालिग ने मौके पर ही आरोपियों से चाकू छीन लिया और पलटवार करते हुए उनके एक अन्य साथी पर वार कर दिया जिसकी पहचान विक्की के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Indore Crime News : इंदौर में चाकूबाजी, दोस्त के विवाद में पहुंचे युवक की इलाज के दौरान मौत

पुलिस की पूरी कार्रवाई

इस घटना में हमले के बाद एक पक्ष थाने पहुंचा, जबकि दूसरा पक्ष इलाज के लिए अस्पताल गया। द्वारकापुरी पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामला जारी किया है।

पुलिस ने बताया है कि दोनों पक्षों के नाबालिगों के खिलाफ पहले से ही मारपीट और धमकी के करीब पांच मामले दर्ज हैं।

वे अक्सर इलाको में सक्रिय रहते हैं और पूर्व में भी पुलिस कार्रवाई का सामना कर चुके हैं। घटना के समय साहिल बाइक सर्विस कराने के लिए इलाके में गया था, जहां विवाद बढ़ गया।

MP Pension Update: MP में पेंशन नियमों में बड़ा बदलाव, अविवाहित – तलाकशुदा बेटियों को आजीवन पेंशन

अवैध नशे के कारोबार से जुड़ाव की आशंका

स्थानीय सूत्रों से मालूम हुआ है की, दोनों गुटों के अवैध नशे के कारोबार से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस इस एंगल की जांच कर रही है। इलाके के रहवासियों में इस घटना को लेकर डर और नाराजगी का माहौल है।

फिलहाल दोनों नाबालिग जमानत पर बाहर हैं और पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *