हाइलाइट्स
-
एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा की शुरुआत अंग्रेजी विषय के पेपर से हुई
-
छात्रों ने इंग्लिश पेपर को आसान और स्कोरिंग बताया
-
प्रश्नपत्र पूरी तरह सिलेबस के भीतर और प्रिडिक्टेबल रहा
-
टाइम मैनेजमेंट को लेकर कुछ छात्रों को हल्की नर्वसनेस हुई
-
पहले दिन परीक्षा केंद्रों पर छात्रों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स देखने को मिला
MP BOARD EXAM UPDATE : भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की आज अंग्रेजी विषय के पेपर से 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत हुई है। राजधानी भोपाल के साथ प्रदेशभर में हजारों छात्र-छात्राओं ने आज पहला पेपर दिया।
MP BOARD EXAM 2026 : बोर्ड परीक्षा से पहले सक्रिय हुआ फर्जी पेपर बेचने का नेटवर्क
सबसे पहले 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं, जिनकी पहली परीक्षा अंग्रेजी विषय की थी । वहीं 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होंगी। इस साल बोर्ड परीक्षा में प्रदेशभर से करीब 16 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं।
परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने पेपर को लेकर काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और बताया कि इंग्लिश का पेपर सरल आसान, प्रिडिक्टेबल और पूरी तरह सिलेबस के भीतर था।

MP BOARD EXAM 2026 : 16 लाख छात्र परीक्षा में शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
छात्रों ने बताय है की, प्रश्नपत्र में कोई भी सवाल आउट ऑफ सिलेबस नहीं था। ग्रामर, रीडिंग सेक्शन और राइटिंग स्किल्स से जुड़े सवाल सीधे और समझने में मुश्किल नहीं थे।
कई छात्रों ने का यह भी कहना था कि अगर अच्छे से तैयारी की हो, तो यह पेपर हाई स्कोरिंग साबित हो सकता है।

Holi Special Train 2026: रानी कमलापति से दानापुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
हालांकि, कुछ छात्रों ने यह भी बताया कि शुरुआत में टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ी नर्वसनेस महसूस हुई, लेकिन पेपर आसान होने की वजह समय पर सभी सवाल हल कर लिए गए। कुल मिलाकर एमपी बोर्ड 12वीं का पहला पेपर छात्रों के लिए राहत भरा रहा।