Latest

Holi Special Train 2026: रानी कमलापति से दानापुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

हाइलाइट्स

  • होली पर रानी कमलापति–दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला।

  • 27 फरवरी से 3 मार्च तक कुल 4 ट्रिप में होगी संचालन।

  • एसी, स्लीपर और सामान्य कोच के साथ प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव।

Holi Special Train 2026: भोपाल। अगर आप भी होली पर घर जाने की प्लानिंग में है तो यह खुशखबरी आपके लिए है। त्योहार से पहले ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लेते हुए, रानी कमलापति से दानापुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।

Holi Special Train: रेलवे ने होली से पहले यात्रियों को दी राहत, रानी कमलापति –दानापुर के बीच 4 ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलेगी | Holi Special Train in Madhya  pradesh Rani Kamalapati ...

BHOPAL NEWS : भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार का थाना गोविंदपुरा निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

होली पर यात्रियों के लिए खुशखबरी

होली के त्योहार के समय यात्रियों की अचानक संख्या बढ़ जाती है , जिस कारण कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। इसी परेशानी को देखते हुए रेलवे ने रानी कमलापति–दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जिससे मध्य प्रदेश और बिहार के यात्रियों को आसानी होगी।

27 फरवरी से 3 मार्च तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे के मुताबिक यह होली स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी से 3 मार्च 2026 के बीच कुल चार ट्रिप में संचालित होगी। ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे, ताकि हर वर्ग के यात्री आराम से सफर कर सकें।

MP Budget Session 2026: एमपी बजट सत्र से पहले सियासी घमासान, कांग्रेस का 3-स्टेप प्रोटेस्ट

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति–दानापुर स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी और 2 मार्च को दोपहर 2:25 बजे रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी, सतना समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।

वापसी में भी यात्रियों को मिलेगी सुविधा

वापसी में गाड़ी संख्या 01668 दानापुर–रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी और 3 मार्च को दानापुर से रवाना होगी। इससे बिहार से मध्य प्रदेश की ओर आने वाले यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

BHOPAL NEWS : जलपक्षी गणना में मध्यप्रदेश की झीलों का शानदार प्रदर्शन, सबसे आगे मोहरी तालाब

टिकट बुकिंग को लेकर रेलवे की अपील

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि होली के दौरान ट्रेनों में भीड़ ज्यादा रहने की संभावना है, इसलिए IRCTC वेबसाइट या नजदीकी आरक्षण केंद्र से समय रहते टिकट बुक करा लें, ताकि यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *