Latest

RAJGARH DURG NEWS : जंगल में मिला 5 करोड़ का केमिकल, घर में चल रही थी फैक्ट्री

हाइलाइट्स

  • राजगढ़ में एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • जंगल से 266 किलो केमिकल बरामद, कीमत 5 करोड़

  • फैक्ट्री से 15 किमी दूर छुपाया गया था केमिकल

  • दो राज्यों में फैले नशा नेटवर्क की जांच तेज

RAJGARH DURG NEWS : मध्यप्रदेश।  मध्यप्रदेशके राजगढ़ जिले में एमडी ड्रग्स के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। राजस्थान पुलिस ने माचलपुर थाना क्षेत्र के गोटटपुर गांव में एक किसान के घर से एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है।

जांच में सामने आया कि फैक्ट्री से करीब 15 किलोमीटर दूर जंगल में भारी मात्रा में केमिकल छुपाकर रखा गया था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

BHOPAL NEWS : जलपक्षी गणना में मध्यप्रदेश की झीलों का शानदार प्रदर्शन, सबसे आगे मोहरी तालाब

पुलिस के अनुसार, फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने के बाद आरोपियों ने आलमपुरा गांव के जंगल में खेती की मेड़ के पास प्लास्टिक ड्रमों में करीब 266.9 किलो केमिकल छुपाया था।

यह केमिकल एमडी ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। बरामद केमिकल सफेद क्रिस्टल जैसे पाउडर के रूप में मिला है, जिससे बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ तैयार किया जा सकता था।

राजस्थान पुलिस ने 3 फरवरी की रात गोटटपुर गांव में दबिश देकर एक किसान के घर में चल रही ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा किया था।

BHOPAL NEWS : भोपाल नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल, एक महीने में 8 हजार शिकायतें, 42% अब भी लंबित

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी लंबे समय से घर के अंदर ही एमडी ड्रग्स तैयार कर रहे थे और तैयार केमिकल को जंगल में छुपाकर रखा जाता था ताकि किसी को शक न हो।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि एमडी ड्रग्स का यह नेटवर्क सिर्फ राजगढ़ तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका संबंध मध्यप्रदेश और राजस्थान के अन्य जिलों से भी जुड़ा हुआ है।

इससे पहले मंदसौर और इंदौर क्षेत्र में भी इसी तरह की अवैध फैक्ट्रियों का खुलासा हो चुका है।

MP CRIME NEWS : ग्वालियर में 25 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, भोपाल में दर्ज हुई ज़ीरो FIR

इस मामले में गोटटपुर निवासी रघुनंदन पाटीदार को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है, जो फिलहाल फरार है।

उसकी गिरफ्तारी के लिए मध्यप्रदेश और राजस्थान पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस कॉल डिटेल, लेन-देन और अन्य संदिग्ध संपर्कों की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। जांच पूरी होने के बाद मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

MP NEWS : एमपी में भगवान भरोसे स्वास्थ्य व्यवस्था, नशे में इमरजेंसी संभालते दिखे डॉक्टर, वीडियो वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *