Latest

MP Budget Session 2026: एमपी बजट सत्र से पहले सियासी घमासान, कांग्रेस का 3-स्टेप प्रोटेस्ट

हाइलाइट्स 

  • 16 फरवरी से 6 मार्च तक चलेगा एमपी विधानसभा का बजट सत्र

  • कांग्रेस का 3-स्टेप प्रोटेस्ट, सदन से सड़क तक होगा विरोध

  • गौहत्या, दूषित पानी, कर्ज और बेरोजगारी होंगे बड़े मुद्दे

  • 18 फरवरी को 4.63 लाख करोड़ का बजट पेश कर सकती है सरकार

MP Budget Session 2026: मध्यप्रदेश।  मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च तक चलेगा। इस दौरान सरकार वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश करेगी, लेकिन सत्र के दौरान राजनीतिक टकराव तेज रहने के आसार हैं।

विपक्षी कांग्रेस ने सरकार को घेरने के लिए पहले से ही व्यापक रणनीति तैयार कर ली है। गौहत्या जैसे हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतें, बढ़ता सरकारी कर्ज, अवैध खनन, महंगाई और बेरोजगारी जैसे सवाल सदन में उठाए जाएंगे।

RAJGARH DURG NEWS : जंगल में मिला 5 करोड़ का केमिकल, घर में चल रही थी फैक्ट्री

सदन से सड़क तक तीन चरणों में विरोध

सरकार पर दबाव बनाने के लिए कांग्रेस ने तीन चरणों में विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है। पहले चरण में कांग्रेस विधायक अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और घोटालों के मामलों को तथ्यों और दस्तावेजों के साथ विधानसभा में उठाएंगे।

MP assembly budget session to begin on Monday Cong protest over farmers  issues मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से, पहले दिन ही प्रदर्शन  करने को तैयार बैठी है कांग्रेस ...

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सभी विधायकों को निर्देश दिए हैं कि वे विभागों में चल रही अनियमितताओं को मजबूती से सदन में रखें।

दूसरे चरण में कांग्रेस विधायक रोजाना विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। इन प्रदर्शनों में गौकशी, दूषित पेयजल, बेरोजगारी और बढ़ते कर्ज जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे।

BHOPAL NEWS : जलपक्षी गणना में मध्यप्रदेश की झीलों का शानदार प्रदर्शन, सबसे आगे मोहरी तालाब

तीसरे चरण में कांग्रेस के फ्रंटल संगठन एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस और सेवादल सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान विधानसभा घेराव की भी योजना बनाई गई है।

जनता के मुद्दों को प्राथमिकता

विधानसभा सत्र को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े हर मुद्दे को सदन में मजबूती से उठाएगी। उनका आरोप है कि सरकार जानबूझकर सत्र को छोटा करती है ताकि चर्चा से बचा जा सके। कांग्रेस जनता की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी।

BHOPAL NEWS : भोपाल नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल, एक महीने में 8 हजार शिकायतें, 42% अब भी लंबित

वहीं कांग्रेस की रणनीति पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि सरकार सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाना चाहती है, लेकिन कांग्रेस बार-बार बाधा डालती है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस सकारात्मक तरीके से मुद्दे रखेगी तो सरकार चर्चा के लिए तैयार है।

बजट 18 फरवरी को  होगा पेश

मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 18 फरवरी को राज्य का बजट पेश करेंगे। अनुमान है कि इस बार का बजट करीब 4.63 लाख करोड़ रुपये का होगा, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक है। बजट में रोजगार और विकास पर विशेष फोकस रहने की संभावना है।

MP CRIME NEWS : ग्वालियर में 25 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, भोपाल में दर्ज हुई ज़ीरो FIR

इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जनता से सीधे जुड़ने के लिए व्हाट्सएप नंबर 8269889419 और ईमेल umangsinghar.mp@gmail.com जारी किया है। इस माध्यम से मिलने वाली समस्याओं और सुझावों को कांग्रेस विधानसभा में उठाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *