BHOPAL NEWS : भोपाल। राजधानी की रफ्तार सोमवार को अचानक थम सी गई, जब Ola, Uber और Rapido जैसी ऑनलाइन टैक्सी सेवाएं लगभग दो घंटे तक बंद रहीं। अचानक होने वाले इस हड़ताल से ऑफिस जाने वाले यात्रियों, छात्रों और रोजमर्रा के सफर पर निर्भर लोगों को कड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।
भोपाल टैक्सी चालक संघ (भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध) के बैनर के निचे सैकड़ों टैक्सी चालकों ने सरकार और एग्रीगेटर कंपनियों के विरोध में प्रदर्शन किया।
MP NEWS : नर्मदापुरम हाईवे पर भीषण हादसा, नहर में समाई कार, तीन युवकों की मौके पर मौत
चालकों का आरोप है कि सरकारी नियमों की आड़ में एग्रीगेटर कंपनियां लगातार ड्राइवरों का आर्थिक शोषण कर रही हैं।
न्यूनतम किराए पर बड़ा विवाद
संघ की मुख्या मांग है कि राज्य सरकार न्यूनतम किराए को लेकर तत्काल अधिसूचना जारी करे और एग्रीगेटर कंपनियों को सरकारी रेट पर ही टैक्सी संचालन के निर्देश दिए जाएं। चालकों का कहना है कि वर्तमान किराया उनके खर्च तक नहीं निकाल पा रहा।
बाइक टैक्सी और प्राइवेट वाहनों पर आपत्ति
प्रदर्शन कर रहे चालकों ने बाइक टैक्सी संचालन और नॉन-कमर्शियल (प्राइवेट) वाहनों को पैसेंजर ट्रांसपोर्ट में इस्तेमाल करने पर भी कड़ा विरोध जताया।
BHOPAL NEWS : भोपाल के 35 इलाकों में आज बिजली कटौती, 2 से 7 घंटे तक बाधित रहेगी सप्लाई
संघ का कहना है कि इससे कमर्शियल टैक्सी चालकों की रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ रहा है।
महंगाई बढ़ी, किराया घटा
चालकों ने बताया कि पेट्रोल-डीजल, CNG, इंश्योरेंस, परमिट, फिटनेस, EMI, टायर और वाहन पार्ट्स की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जबकि एग्रीगेटर कंपनियां सरकारी किराए से 50 प्रतिशत तक कम दरें लागू कर रही हैं। यह स्थिति ड्राइवरों के लिए असहनीय होती जा रही है।
MP NEWS : परीक्षा पर चर्चा में जबलपुर के आयुष तिवारी की एंट्री, पीएम मोदी से हुआ सीधा संवाद
आंदोलन तेज करने की चेतावनी
भोपाल टैक्सी चालक संघ ने चेतावनी दी है कि अगर मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यह हड़ताल केवल शुरुआत है। संघ की ओर से भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर के माध्यम से शासन-प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया है।
