हाइलाइट्स
सुबह का सुकून अचानक रोमांच में बदल गया, जब पन्ना-हिनोता मार्ग पर बीच सड़क एक बाघ नजर आया। मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की बढ़ती संख्या अब जंगल की सीमाओं से बाहर भी साफ देखने को मिल रही है।

अब बाघों के दीदार के लिए सफारी की जरूरत नहीं पड़ रही, क्योंकि वे कभी सड़क किनारे तो कभी सड़क के बीच आराम फरमाते दिखाई दे रहे हैं।
BHOPAL NEWS : आप अस्पताल नहीं, अस्पताल पहुंचेगा बुजुर्गों के घर
शुक्रवार सुबह ऐसा ही एक रोमांचक दृश्य पन्ना-हिनोता सड़क मार्ग पर देखने को मिला, जब एक बाघ बेफिक्र होकर बीच सड़क पर बैठा नजर आया। अचानक सामने बाघ को देखकर राहगीर और वाहन चालक कुछ देर के लिए रुक गए। किसी ने हड़बड़ी नहीं दिखाई, बल्कि इस दुर्लभ और रोमांचक नजारे को लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया।

अधिकारियों और अभ्यर्थियों को भी हुआ बाघ का दीदार
इसी दौरान अनुकंपा नियुक्ति प्रक्रिया के तहत पन्ना टाइगर रिजर्व और दक्षिण वन मंडल के अधिकारी अभ्यर्थियों को दौड़ का अभ्यास करवा रहे थे। उन्हें भी बीच रास्ते बाघ के दीदार हुए, जिससे कुछ देर के लिए माहौल रोमांच से भर गया।
MP NEWS : मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर बढ़ा विवाद
कुछ समय तक सड़क पर आराम करने के बाद बाघ शांति से उठकर पास के जंगल की ओर चला गया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
पहले भी कई बार दिख चुके हैं बाघ
यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी पन्ना-हिनोता, पन्ना-अमानगंज और पन्ना-छतरपुर मार्ग पर कई बार बिना सफारी के बाघ नजर आ चुके हैं।
BHOPAL NEWS : भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली कटौती, जरूरी काम से पहले यह जानकारी जरूर पढ़ें
वन विभाग के अनुसार यह पन्ना टाइगर रिजर्व में बेहतर संरक्षण और बढ़ती बाघ संख्या का संकेत है, हालांकि लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी जाती है।