MP NEWS : जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर के एक छात्र के लिए आज का दिन बना बेहद यादगार… देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला सीधे बातचीत करने का मौका।
पं. लज्जा शंकर झा उत्कृष्ट मॉडल स्कूल के छात्र आयुष तिवारी का चयन प्रतिष्ठित कार्यक्रम “परीक्षा पर चर्चा” के लिए हुआ था, जिसका प्रसारण आज किया गया है।

CRIME NEWS : गुरुद्वारे के बाहर गोलियों की गूंज, AAP नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े हत्या
आयुष तिवारी इस समय कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय के छात्र हैं। ऑनलाइन चयन प्रक्रिया के बाद उन्हें प्रधानमंत्री से संवाद के लिए चुना गया था, जिसने सिर्फ आयुष को ही नहीं, बल्कि पूरे स्कूल और परिवार को गौरवान्वित कर दिया।
सामूहिक रूप से स्कूल में देखा गया कार्यक्रम
“परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 10 बजे मॉडल हाई स्कूल के हॉल हुआ। इस समय आयुष के परिजन, शिक्षक और अन्य छात्र-छात्राएं भी इस कार्यक्रम में शामिल रहे। जैसे ही आयुष ने प्रधानमंत्री से संवाद किया, पूरे हॉल में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

MP NEWS : बीच सड़क पर आराम फरमाता दिखा… बाघ, पन्ना-हिनोता मार्ग पर रोमांचक नजारा
प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को परीक्षा के तनाव से निपटने, आत्मविश्वास बनाए रखने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के मंत्र दिए।