Latest

MP NEWS : मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर बढ़ा विवाद

हाइलाइट्स 👇

  • फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के नाम को लेकर देशभर में शुरू हुआ विरोध

  • जयपुर और दिल्ली के बाद उज्जैन में ब्राह्मण समाज का कड़ा ऐतराज

  • संगठनों ने फिल्म का नाम बदलने की मांग, चेतावनी भी दी

MP NEWS : उज्जैन।
अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ का टीजर रिलीज होने के बाद ही विवादों में आ गया। फिल्म के नाम को लेकर देशभर के कई हिस्सों में विरोध जताया गया है। पहले जयपुर और दिल्ली में और अब मध्य प्रदेश के उज्जैन में ब्राह्मण समाज ने फिल्म के शीर्षक पर सख्त नाराजगी जताई है।

BHOPAL NEWS : भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली कटौती, जरूरी काम से पहले यह जानकारी जरूर पढ़ें

ब्राह्मण समाज के लोगों का कहना है कि इस फिल्म का नाम समाज की छवि को गलत तरीके से सबक सामने रखता है और इससे पूरे ब्राह्मण समुदाय की भावनाएं आहत हो रही हैं। साथ ही उनका आरोप है कि फिल्मों और वेब कंटेंट के माध्यम से बार बार एक ही वर्ग विशेष को निशाना बनाया जा रहा है।

मनोज बाजपेयी की 'घूसखोर पंडित' पर बढ़ा विवाद, ब्राह्मण समाज ने जताया विरोध;  दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर - Petition Filed Against Manoj Bajpayee  Starrer Ghooskhor ...

अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज के संस्थापक पं. महेश पुजारी ने फिल्म के शीर्षक को समाज का अपमान बताया है। आगे उन्होंने यह भी कहा है कि हाल के वर्षों में ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य समाज को बदनाम करने की प्रवृत्तिक में बढ़ोतरी नज़र आई है, जिसे बर्दाश्त करना बिलकुल मुश्किल है और ना ही बर्दाश्त किया जाएगा। उन्होंने फिल्म निर्माताओं से फिल्म के नाम पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

MP NEWS : ₹1 के इनाम ने खींचा सबका ध्यान, शराब तस्कर की तलाश में पुलिस का अनोखा कदम

समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि फिल्म के नाम में बदलाव नहीं किया गया, तो विरोध को और हवा दी जाएगी। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक काफी चर्चाओं में है। अब देखना यह है कि फिल्म निर्माता और अभिनेता इस विरोध पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *