Latest

CRIME NEWS : गुरुद्वारे के बाहर गोलियों की गूंज, AAP नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े हत्या

CRIME NEWS : जालंधर।

सुबह की शांति उस समय गोलियों की आवाज से गुंज गई, जिस वक्त गुरुद्वारे के बाहर खड़े लोगों ने एक नेता को लहूलुहान हालत में गिरते देखा। पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) के स्थानीय नेता लक्की ओबेरॉय को 6 फरवरी की सुबह गोली मार दी गई और मौके पर ही उनकी जान चली गई।

पंजाब में AAP नेता को कार में मारी गईं पांच गोलियां-कौन थे लकी ओबेरॉय? | Punjab Aap Leader Lucky Oberoi Shot Dead Jalandhar Gurdwara Attack | Asianet News Hindi

MP NEWS : बीच सड़क पर आराम फरमाता दिखा… बाघ, पन्ना-हिनोता मार्ग पर रोमांचक नजारा

जानकारी में मिला है की यह सनसनीखेज वारदात मॉडल टाउन क्षेत्र में स्थित एक गुरुद्वारे के बाहर उस वक्त हुई, जब वह अरदास के बाद बाहर निकलकर अपनी गाड़ी तरफ जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की, पहले से घात लगाए बैठे दो अज्ञात हमलावरों ने अचानक ही लक्की ओबेरॉय पर लगातार गोलियां चलाई। इसके बाद लक्की गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

BHOPAL NEWS : आप अस्पताल नहीं, अस्पताल पहुंचेगा बुजुर्गों के घर

बाइक पर सवार हमलावर पलक झपकते ही फरार

अचानक हुई इस घटना से आस पास के इलाके में पूरी तरह से अफरा-तफरी मच गई। गोलियों की आवाज सुनते ही लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

पंजाब में AAP नेता को कार में मारी गईं पांच गोलियां-कौन थे लकी ओबेरॉय? | Punjab Aap Leader Lucky Oberoi Shot Dead Jalandhar Gurdwara Attack | Asianet News Hindi

हमलावरों की तलाश, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके को घेरकर कार्यवाही शुरू की। गुरुद्वारे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे हमलावरों की पहचान करी जा सके। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर क्या ? वजह थी की लक्की ओबेरॉय को निशाना बनाया गया।

MP NEWS : मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर बढ़ा विवाद

पुलिस जांच में छिड़े पुराने विवाद, आपसी रंजिश और किसी आपराधिक गिरोह की भूमिका जैसे सभी संभावित पहलुओं को नज़र में रखा जा रहा है।

 सरकार पर विपक्ष का हमला

इस हत्या के बाद पंजाब की राजनीति गर्माती नज़र आई। विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए कहा है कि जब सत्ताधारी दल के नेता ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की क्या… उम्मीद कर करि सकती है।

MP NEWS : मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर बढ़ा विवाद

बाजवा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किया है की पंजाब डर, गिरोह हिंसा और प्रशासनिक असफलता के दौर से गुजर रहा है और सरकार सिर्फ बयानबाजी में व्यस्त है।

सरेआम हुई इस हत्या ने एक बार फिर से पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता खड़ी की है। यह सवाल यह उठता है की क्या इस घटन के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाए जाएंगे या नहीं ….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *