MP NEWS : झाबुआ। झाबुआ जिले में पशुओं की हड्डियों से भरा एक वाहन पकड़े जाने का मामला सामने आया है। वाहन के अंदर गौवंश के अवशेष होने की सम्भावना जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। मामले की गंभीरता को नज़र में रखते हुए पूरी रात जांच-पड़ताल चलती रही।
जानकारीमें यह पता चला की, झाबुआ यूथ संस्था के सदस्यों ने संदिग्ध वाहन को रोककर झाबुआ कोतवाली पुलिस को तुरंत ही इसकी सूचना दी गई। इसके बाद वाहन और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
MP NEWS : सागर में बेखौफ अपराध, अस्पताल के बाहर नर्स को मारी गोली
अलग-अलग जगहों की अनुमति दिखाकर मामला उलझा
वाहन चालक द्वारा पुलिस को अलग-अलग स्थानों की अनुमति (परमिशन लेटर) दिखाए गए हैं। ये अनुमतियां जावरा और सरसोद क्षेत्र की बताई जा रही हैं, जो अलग-अलग गौशालाओं और पंचायतों के नाम से जारी हैं।
हालांकि इनमें से कई अनुमतियां पुरानी तारीखों की हैं, जिससे इनके सही या फर्जी होने को लेकर संदेह बना हुआ है।
रात भर चली जाँच पड़ताल
इस मामले को लेकर पुलिस और संबंधित विभागों की टीमों ने देर रात तक दस्तावेजों और वाहन की जांच की है। फिलहाल यह साफ़ नहीं हो पाया है कि हड्डियां किन पशुओं की हैं और प्रस्तुत की गई अनुमतियां वैध हैं या नहीं। नमूनों को परीक्षण के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया चल रही है।
Bhopal news : नकली परमिट केस में बड़ा झटका, सोम डिस्टलरीज के डी-1 से FL-9 तक सभी लाइसेंस सस्पेंड
पूरी जांच के बाद होगा खुलासा
पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पायेगा कि वाहन में गौवंश के अवशेष थे या नहीं। फिलहाल मामला जांचाधीन है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।
