हाइलाइट्स
- आज टीटी नगर दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय संविदा अधिकारी-कर्मचारी महासम्मेलन।
- मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे।
- हजारों संविदा कर्मचारी कार्यक्रम में होंगे शामिल।
Sanvida Mahasammelan Bhopal : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज राज्य स्तरीय संविदा अधिकारी-कर्मचारी महासम्मेलन का आयोजन हो रहा है। यह बड़ा सम्मेलन टीटी नगर स्थित दशहरा मैदान में आयोजित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संविदा कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच यह एक बहुत बड़ा मंच माना जा रहा है।
किन संगठनों का आयोजन
यह महासम्मेलन संविदा संयुक्त संघर्ष मंच और संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के बैनर तले आयोजित हो रहा है। दोनों संगठनों ने इस आयोजन की पूरी तैयारी की है।
Bhopal Farzi Jamanat : 14 ईरानियों की जमानत रद्द , अदालत ने दिए FIR के आदेश
संभावित बड़े ऐलान
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संविदा कर्मचारियों को लेकर कुछ बहुत महत्वपूर्ण और बड़े ऐलान कर सकते हैं।
संभावित घोषणाओं में ये मुद्दे शामिल हो सकते हैं:
• संविदा कर्मचारियों का लंबे समय से लंबित स्थायीकरण
• वेतनमान में सुधार
• पुरानी पेंशन बहाली की मांग
• ग्रेच्युटी-लीव जैसे लाभों का विस्तार
• संविदा सेवा शर्तों में सुधार
कितने कर्मचारी पहुंचे
संगठनों का दावा है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों संविदा कर्मचारी, अधिकारी और शिक्षक इस महासम्मेलन में भाग ले रहे हैं। मैदान में भारी भीड़ इकट्ठा होने की संभावना है।
ये हैं मुख्य मांगें
संविदा कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांगें इस समय ये हैं:
• लंबे समय से सेवा दे रहे संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण
• समान काम – समान वेतन का पूरा क्रियान्वयन
• पुरानी पेंशन योजना बहाल करना
• मेडिकल, लीव, ग्रेच्युटी जैसे सभी नियमित कर्मचारियों वाले लाभ मिलना
Gold Silver Price Today : चांदी पहली बार 4 लाख के पार; जानिए आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर रेट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर करीब 12:05 से 12:15 के बीच टीटी नगर दशहरा मैदान पहुंचेंगे। वहां संबोधन देंगे और संभवतः बड़ी घोषणाएं भी करेंगे।
सम्मेलन को लेकर संविदा कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह है। सभी को इस बात की प्रबल उम्मीद है कि इस बार सरकार कोई बड़ा और ठोस फैसला लेकर आएगी।