हाइलाइट्स
- बैंकों में 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को हड़ताल।
- मध्य प्रदेश के करीब 40 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर।
- वित्त मंत्री के खिलाफ “हाय हाय” के लगाए नारे।
MP Bank Strike : भोपाल। मध्य प्रदेश में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल ने आज (मंगलवार) पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा दिया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर करीब 40 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर हैं। इससे प्रदेश की 7 हजार से ज्यादा बैंक शाखाएं बंद हैं। चेक क्लियरेंस, नकद लेन-देन, ड्राफ्ट, पासबुक अपडेट और लॉकर सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हुई हैं। लाखों-करोड़ों रुपये के कारोबार पर असर पड़ने की आशंका है।
Bhopal AIIMS Chain Snatching : भोपाल AIIMS में हाई सिक्योरिटी के बीच चेन स्नैचिंग, CCTV में कैद घटना
5- डे बैंकिंग वीक को लेकर हंगामा
हड़ताल का मुख्य कारण हफ्ते में 5 दिन काम करने (5-डे बैंकिंग वीक) का नियम तुरंत लागू न होना है। 8 मार्च 2024 को सरकार और बैंक यूनियंस के बीच समझौता हुआ था कि 5-डे वीकिंग लागू की जाएगी, लेकिन 690 दिन बीत जाने के बाद भी कोई फैसला नहीं हुआ। इसी कारण देशभर में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
वित्त मंत्री के खिलाफ “हाय हाय” के नारे
भोपाल में सरकारी प्रेस के सामने पंजाब नेशनल बैंक शाखा के पास रैली निकाली गई और सभा आयोजित की गई। बड़ी संख्या में बैंककर्मी जुटे। महिला कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और वित्त मंत्री के खिलाफ “हाय हाय” के नारे लगाए।
MP Politics : एमपी कांग्रेस को दिल्ली से फटकार, आलाकमान ने जीतू पटवारी को दिया अल्टीमेटम
उज्जैन में कॉसमॉस मॉल के सामने केनरा बैंक ब्रांच पर 4 हजार से ज्यादा कर्मचारी जुटे। यूनियन संयोजक विपिन सतोरिया ने कहा कि हमारी मुख्य मांग 5-डे वीकिंग का तुरंत लागू होना है।
इन बैंक पर लटके ताले
हड़ताल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, इंडियन बैंक जैसे सभी प्रमुख बैंक शामिल हैं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर समेत पूरे प्रदेश में बैंकों में ताले लटके दिखे।
हालांकि, हड़ताल का असर डिजिटल लेनदेन पर नहीं पड़ा। UPI, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और एटीएम जैसी सेवाएं 24×7 चालू रहीं। लेकिन चेक क्लियरेंस, नकद जमा-निकासी और अन्य ऑफलाइन सेवाएं प्रभावित हुईं। एटीएम में रुपयों की कमी भी हो सकती है।
MP Cabinet Meeting : मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, परिवीक्षा अवधि खत्म करने पर लग सकती है मुहर
हड़ताल और तेज करने की चेतावनी
बैंक कर्मचारी यूनियन ने सरकार से मांग की है कि 5-डे वीकिंग तुरंत लागू की जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हड़ताल और तेज होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि सिर्फ एक दिन की हड़ताल से ही प्रदेश में कई हजार करोड़ रुपये के वित्तीय लेन-देन पर असर पड़ सकता है।