हाइलाइट्स
- निकाय चुनाव के पहले सैकड़ो कार्यकर्ताओं को उपकृत करने की तैयारी।
- एल्डरमैन के पदों के लिए भाजपा कार्यकर्ता की लिस्ट तैयार।
- दावेदारों का गोपनीय पुलिस वेरिफिकेशन भी हुआ।
BJP Aldermen : भोपाल, मध्य प्रदेश। निकाय चुनाव में अब सिर्फ एक साल बचा है, लेकिन बीजेपी में कार्यकर्ताओं को उपकृत करने की तैयारी तेज हो गई है। प्रदेश में सैकड़ों कार्यकर्ताओं को एल्डरमैन बनाने की लिस्ट तैयार की जा रही है। सत्ता और संगठन ने मिलकर एल्डरमैन की लिस्ट तैयार की है। दावेदारों का गोपनीय पुलिस वेरिफिकेशन भी हो चुका है।
एक हजार एल्डरमैन पदों पर नियुक्तियां होनी बाकी
प्रत्येक नगर निगम में 6, नगर पालिका में 4 और नगर परिषद में 2 एल्डरमैन की नियुक्ति होती है। सरकार निकाय क्षेत्र के अनुभवी व्यक्तियों को एल्डरमैन पद पर नियुक्त करती है। एल्डरमैन पार्षद की तरह शहर विकास में काम करते हैं। प्रदेश में लगभग एक हजार एल्डरमैन पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।
नियुक्तियों को लेकर आवेदन मंगवाए
बीजेपी प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसौदिया ने कहा कि सभी रिक्त पड़े पदों पर सरकार द्वारा नियुक्तियों को लेकर आवेदन मंगवाए गए हैं। जांच की जा रही है, विचार-मंथन किया जा रहा है। जल्द ही न केवल एल्डरमैन बल्कि दूसरे निगम, आयोग, मंडल में भी नियुक्तियां की जाएंगी।
Bhopal AIIMS Chain Snatching : भोपाल AIIMS में हाई सिक्योरिटी के बीच चेन स्नैचिंग, CCTV में कैद घटना
बीजेपी में नियुक्तियों को लेकर चल रही गुटबाजी
वहीं कांग्रेस प्रवक्ता डॉ विक्रम चौधरी ने तंज कसा कि असल बात तो यह है कि बीजेपी में नियुक्तियों को लेकर मंथन नहीं, बल्कि गुटबाजी चल रही है।
एक साल बाद प्रदेश में नगरीय निकाय के चुनाव होने हैं। ऐसे में यदि एल्डरमैन की नियुक्ति हो भी जाएगी तो वह शहर विकास को लेकर क्या काम कर पाएंगे।
Bhopal News : भोपाल में बदमाशों के हौसले बुलंद, शराब पीने पैसे नहीं देने पर दुकानदार से मारपीट
बता दें कि, यह तैयारी ऐसे समय में हो रही है जब 2028 विधानसभा चुनाव भी नजदीक हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं को एल्डरमैन पद देकर मजबूत करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस इसे राजनीतिक लाभ के लिए कर रही है। प्रदेश में एल्डरमैन पदों पर नियुक्तियां जल्द होने की संभावना है।