हाइलाइट्स
- भोपाल एम्स की लिफ्ट में चेन स्नेचिंग की वारदात।
- ब्लड बैंक के पीछे स्थित लिफ्ट में हुई घटना।
- युवक महिला कर्मचारी का मंगलसूत्र झपटकर हुआ फरार।
Bhopal AIIMS Chain Snatching : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के AIIMS अस्पताल में एक चौंकाने वाली चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। ब्लड बैंक के पीछे स्थित लिफ्ट में एक युवक ने महिला कर्मचारी का मंगलसूत्र झपट लिया। पूरी घटना अस्पताल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
MP Politics : एमपी कांग्रेस को दिल्ली से फटकार, आलाकमान ने जीतू पटवारी को दिया अल्टीमेटम
युवक ने लिफ्ट में झपटा मंगलसूत्र
पीड़ित महिला स्त्री रोग विभाग में अटेंडर के पद पर तैनात है। घटना थर्ड फ्लोर पर हुई। महिला लिफ्ट में थी तभी युवक ने अचानक महिला का मंगलसूत्र झपट लिया और फरार हो गया। महिला ने तुरंत चिल्लाकर मदद मांगी, लेकिन युवक लिफ्ट से बाहर निकलकर भाग गया।
पुलिस ने की CCTV फुटेज जब्त
महिला ने सिक्योरिटी एजेंसी और बागसेवनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने CCTV फुटेज जब्त कर लिया है। फुटेज में युवक की हरकतें साफ दिख रही हैं। पुलिस ने कहा है कि आरोपी की पहचान हो चुकी है और जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Bhopal News : भोपाल में बदमाशों के हौसले बुलंद, शराब पीने पैसे नहीं देने पर दुकानदार से मारपीट
यह घटना AIIMS में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है। अस्पताल में लिफ्ट और गलियारों में CCTV हैं, लेकिन बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। AIIMS प्रशासन ने कहा है कि सिक्योरिटी बढ़ाई जाएगी।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर तुरंत सूचना दें। जांच में CCTV फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।