Latest

Ujjain Violence : राम मंदिर के सामने विवाद के बाद तोड़फोड़, 11 बसें क्षतिग्रस्त, धारा 144 लागू

Ujjain Violence

Ujjain Violence : मध्य प्रदेश। उज्जैन के तराना कस्बे में गुरुवार शाम से शुरू हुआ तनाव शुक्रवार को भी जारी है। राम मंदिर के सामने हुए विवाद के बाद हालात बिगड़ गए, जिसके चलते प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी। बाजार बंद कर दिया गया और संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील कर रहा है।

Bhopal Minor Rape Case : रेप के बाद चाकू से बच्ची का प्राइवेट पार्ट काटने वाले को तीन बार फांसी, पॉक्सो कोर्ट का फैसला बरकरार

ऐसे हुई थी विवाद की शुरुआत

विवाद की शुरुआत तराना के बड़े राम मंदिर के सामने सुखला गली में हुई। विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री सोहेल ठाकुर (बुंदेला) वहां खड़े थे। इसी दौरान ईशान मिर्जा और अन्य युवक पहुंचे और उनसे वहां खड़े होने पर सवाल किया।

बात बढ़ी और दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो बाद में झगड़े में बदल गई। कुछ युवकों ने सोहेल ठाकुर पर पीछे से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उज्जैन रेफर किया गया।

MP Corruption : मुकेश नायक का आरोप, पैसे लेकर होती है कलेक्टर और एसपी की पोस्टिंग, मुख्य सचिव का बयान प्रमाण

11 बसों में तोड़फोड़

घटना के बाद उपद्रवियों ने बस स्टैंड पर खड़ी 11 बसों में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए धारा 144 लागू की और भीड़ को बलपूर्वक खदेड़ा। शुक्रवार सुबह हिंदू संगठनों (विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल) के कार्यकर्ताओं ने तराना थाने का घेराव किया।

आजाद खान की दुकान में आग

नारेबाजी करते हुए उन्होंने आरोपियों का जुलूस निकालने और उनके घर तोड़ने की मांग की। जब पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो कार्यकर्ता थाने के सामने धरने पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया।

MP STR Operation Bison : सतपुड़ा से बायसन शिफ्टिंग ऑपरेशन, पहले दिन 1 नर और 4 मादा बायसन कैप्चर

इसी बीच पूर्व पार्षद आजाद खान की दुकान में आग लग गई। आजाद खान ने कहा कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। पुलिस ने आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने सप्पन मिर्जा, ईशान मिर्जा, शादाब उर्फ इडली, सलमान मिर्जा, रिजवान मिर्जा और नावेद के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है।

पांच आरोपी गिरफ्तार एक की तलाश जारी

इनमें से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक की तलाश जारी है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *