Latest

Rajgarh Youth Assault : युवक के बाल काटने वाले 4 लोगों पर FIR, वीडियो वायरल होने पर पुलिस के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान

Rajgarh Youth Assault

हाइलाइट्स

  • राजगढ़ में युवक को पीटने के मामले में चार पर FIR ।
  • पुलिस का कहना है कि युवक मानसिक रूप से कमजोर।
  • स्थानीय बोले चोर समझकर की युवक की पिटाई।

Rajgarh Youth Assault : मध्य प्रदेश। राजगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से कमजोर युवक के साथ ग्रामीणों द्वारा की गई बर्बर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक को पीटते और उसके बाल काटते देखा जा सकता है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

FIR against Bhopal NRAI : भोपाल में NRAI पर FIR, शूटर्स को बिना रिकॉर्ड कारतूस बेचने का आरोप

चोर समझकर पीटा युवक

पुलिस के अनुसार, 17 जनवरी 2026 को शाम 7 बजे युवक ग्राम दिलावरा पहुंचा था। वह अपना नाम-पता ठीक से नहीं बता पा रहा था। ग्रामीणों ने उसे चोर समझ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसके बाल भी काट दिए गए। हमले के बाद युवक को छोड़ दिया गया।

पांच धाराओं में पुलिस ने दर्ज किया मामला

20 जनवरी 2026 को दोपहर 3 बजे सूखा सेदरा निवासी पीड़ित युवक की मां ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 35/26 दर्ज किया गया।

MP Administrative Expenses Cuts : मध्यप्रदेश में अफसरों की फिजूलखर्ची पर लगाम, वित्त विभाग के सख्त निर्देश

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 115(2), 126(2), 133 एवं 3(5) के तहत प्रकरण कायम किया है। ये धाराएं मारपीट, धमकी, सार्वजनिक शांति भंग और समूह में अपराध से जुड़ी हैं।

ये हैं आरोपी

आरोपियों में गोवर्धन पिता प्रभुलाल तंवर, मोरसिंह पिता रघुनाथ तंवर, पवन पिता हरिसिंह तंवर और मांगीलाल पिता धूरीलाल तंवर शामिल हैं। सभी ग्राम दिलावरा के निवासी हैं। पुलिस ने युवक की तलाश कर उसे सकुशल खोज निकाला और परिजनों को सौंप दिया।

Bhojshala Basant Panchami 2026 : दिग्विजय सिंह की मांग, दोपहर 1-3 बजे नमाज के लिए समय छोड़ा जाए

क्या बोले पुलिस अधिकारी

पुलिस का कहना है कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है, जिस कारण वह अपना नाम-पता ठीक से नहीं बता पा रहा था। इसी वजह से ग्रामीणों ने उसे चोर समझ लिया और मारपीट की।

फिलहाल मामले की विवेचना जारी है और आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने पुलिस से न्याय की उम्मीद जताई है। युवक के परिवार का कहना है कि वह निर्दोष था और ग्रामीणों ने उसके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *