Harda News : हरदा, मध्य प्रदेश। उम्र के उस पड़ाव पर जहां लोग बिना सहारे के चल भी नहीं पाते, वहीं हरदा जिले के भादुगांव की 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला बसंतीबाई ने आस्था और जज्बे की ऐसी मिसाल पेश की है कि लोग देखते ही रह गए। उन्होंने 12 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर मां नर्मदा से भतीजे के जीवनदान की मनौती मांगी और वह पूरी हुई।
भतीजे के स्वास्थ्य के लिए मां नर्मदा से मांगी थी मन्नत
मामला कुछ ऐसा है कि बसंतीबाई के भतीजे दीपक का एक्सीडेंट हो गया था। वह ICU में वेंटिलेटर पर था और डॉक्टरों ने परिवार को हताश कर दिया था। ऐसे में बुजुर्ग मां बसंतीबाई ने मां नर्मदा से प्रार्थना की और मनौती मांगी कि अगर भतीजा ठीक हो गया तो वह दंडवत यात्रा करूंगी।
FIR against Bhopal NRAI : भोपाल में NRAI पर FIR, शूटर्स को बिना रिकॉर्ड कारतूस बेचने का आरोप
दीपक के लौटने के बाद की बुजुर्ग मां ने की दंडवत यात्रा
कुछ समय बाद दीपक अस्पताल से मौत को मात देकर पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट आया। मनौती पूरी होने पर बसंतीबाई ने अपना वादा निभाया। उन्होंने गांव से मां नर्मदा तक 12 किलोमीटर की दंडवत यात्रा की। उम्र के इस पड़ाव में दंडवत लगाकर यात्रा करना आसान नहीं था, लेकिन आस्था ने उन्हें ताकत दी।
सच्ची श्रद्धा और मां-बेटे के रिश्ते की मिसाल
राह चलते लोग बसंतीबाई की इस यात्रा को देखकर हैरान थे। कई लोगों ने उनकी तारीफ की और कहा कि यह सच्ची श्रद्धा और मां-बेटे के रिश्ते की मिसाल है। राहगीरों ने फोटो और वीडियो बनाए, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
परिवार का कहना है कि बसंतीबाई ने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने दिन-रात प्रार्थना की और मनौती पूरी की। दीपक अब पूरी तरह ठीक है और परिवार में खुशी का माहौल है। बसंतीबाई की इस यात्रा ने लोगों को भावुक कर दिया है।