हाइलाइट्स
- स्कूल वैन को तेज रफ्तार तूफान जीप ने मारी टक्कर।
- केजी 2 की छात्रा हर्षिता पाटनकर की मौत।
- अन्य 11 बच्चे और ड्राइवर को गम्भीर चोट लगी।
Betul school van Accident : मध्य प्रदेश। बैतूल में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। भैंसदेही थाना क्षेत्र के बड़ी पूर्णा के पास तेज रफ्तार तूफान जीप ने स्कूल वैन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 साल की केजी-2 की छात्रा हर्षिता पाटनकर की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूल वैन में कुल 12 बच्चे सवार थे।
11 बच्चे और वैन ड्राइवर को गंभीर चोट
हादसे में अन्य 11 बच्चे और वैन ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को पहले भैंसदेही अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण 5 बच्चों को बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि कुछ बच्चों की हालत नाजुक है और इलाज जारी है।
जीप चालक मौके से फरार
हादसे के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जीप को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जीप की तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का मुख्य कारण रही। स्कूल वैन सड़क के किनारे चल रही थी और जीप ने पीछे से टक्कर मारी।
स्कूल वैन में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं होने के आरोप
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हर्षिता के परिवार वाले सदमे में हैं। छोटी बच्ची का इतनी बुरी तरह जाना किसी को भी हिला कर रख देता है। स्थानीय लोग और स्कूल प्रबंधन भी इस घटना से स्तब्ध हैं।
पुलिस ने हादसे का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीप चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा। स्कूल वैन में सुरक्षा मानकों का पूरा पालन नहीं होने के आरोप भी लग रहे हैं।
Bhojshala Basant Panchami 2026 : दिग्विजय सिंह की मांग, दोपहर 1-3 बजे नमाज के लिए समय छोड़ा जाए