Sehore Child Labor : सरकारी निर्माण कार्य में बच्चे कर रहे मजदूरी, वीडियो वायरल होने के बाद जांच शरू

Sehore child labour

Sehore Child Labor Case : मध्य प्रदेश। सीहोर के भैरुंदा थाना क्षेत्र के सीलकंठ गांव में सड़क और नाली निर्माण कार्य में बाल श्रम का गंभीर मामला सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ता इंद्राज बरखने ने इसकी शिकायत भैरुंडा थाने में दर्ज कराई है। निर्माण स्थल पर एक नाबालिग बालिका द्वारा काम करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। Sand Mafia Exposed : नर्मदापुरम में बड़ा खुलासा, ED ने पकड़ा रेत माफिया गिरोह, फर्जी ETP से 30 करोड़ की कमाई एक दर्जन से अधिक नाबालिग लेबर बच्चे शिकायतकर्ता इंद्राज बरखने ने बताया कि पंचायत द्वारा कराए जा रहे इस निर्माण कार्य का ठेका राजेश पंवार को दिया गया है। आरोप है कि ठेकेदार ने बैतूल से करीब एक दर्जन से अधिक नाबालिग बच्चों को लाकर काम पर लगाया हुआ है। ये बच्चे सुबह से शाम तक जोखिम भरे काम कर रहे हैं, जैसे कि खुदाई, ईंट-गिट्टी उठाना और भारी सामान ढोना। इससे बच्चों को गंभीर चोट लगने का खतरा बना हुआ है। Rahul Gandhi on Contaminated Water : लोगों को साफ पानी मिले ये मेरी जिम्मेदारी… इंदौर में बोले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पंचायत के जिम्मेदार भी संलिप्त शिकायतकर्ता इंद्राज बरखने ने बताया कि उन्होंने पहले पंचायत में भी इसकी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि पंचायत के कुछ जिम्मेदार भी इस मामले में संलिप्त हैं। थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद भी ठेकेदार पर कोई तत्काल कार्रवाई न होने पर उन्होंने श्रम विभाग को भी सूचित किया है। क्या बोले थाना प्रभारी घनश्याम दांगी भैरुंडा थाना प्रभारी घनश्याम दांगी ने बताया कि शिकायत मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। ठेकेदार और मजदूरों के दस्तावेज बुलाए गए हैं, जिनकी जांच चल रही है। अगर बाल श्रम साबित हुआ तो बाल श्रम निषेध अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। Phool Singh Baraiya Statement : खूबसूरत लड़कियां करती हैं दिमाग विचलित… दो बेटियों के पिता फूल सिंह बरैया का विवादित बयान जांच रिपोर्ट आने के बाद ठेकेदार के खिलाफ एक्शन श्रम विभाग के सीहोर पदाधिकारी एसएन संगोले ने जानकारी दी कि उन्होंने निरीक्षक को तुरंत मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ठेकेदार के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाल श्रम के खिलाफ प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है।

Sand Mafia Exposed : नर्मदापुरम में बड़ा खुलासा, ED ने पकड़ा रेत माफिया गिरोह, फर्जी ETP से 30 करोड़ की कमाई

Sand Mafia Exposed

Narmadapuram Sand Mafia Exposed : नर्मदापुरम। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में एक बड़े संगठित रेत माफिया गिरोह का खुलासा हुआ है। किराए के मकान में रहने वाला अजय उर्फ बबलू अग्रवाल और उसका साथी राहुल खन्ना फर्जी इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजिट परमिट (ETP) बनाकर अवैध रेत की सप्लाई कर रहे थे। ED के अनुसार, इस फर्जीवाड़े से दोनों ने 30 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। Nitin Gadkari Vidisha Visit : अब MP के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, गडकरी ने दी 4400 करोड़ की सड़क परियोजना की सौगात 6,000 से 10,000 रुपए प्रति परमिट बबलू और राहुल वैध रेत घाटों के नाम पर फर्जी ETP तैयार करते थे और इन्हें नागपुर के रेत माफिया को 6,000 से 10,000 रुपए प्रति परमिट के हिसाब से बेचते थे। जांच में पता चला कि ETP में दर्ज वाहन कभी मध्य प्रदेश के रेत घाटों पर नहीं पहुंचे। जीपीएस डेटा एनालिसिस से साफ हुआ कि ये वाहन सिर्फ नागपुर और आसपास के अवैध रेत घाटों के चक्कर लगाते रहे। Rahul Gandhi on Contaminated Water : लोगों को साफ पानी मिले ये मेरी जिम्मेदारी… इंदौर में बोले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 1.34 करोड़ रुपए फ्रीज ED ने 9 जनवरी को मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के 16 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इसमें नर्मदापुरम, बैतूल, नागपुर और भंडारा जिले शामिल थे। कार्रवाई में कुल 38.43 लाख रुपए नकद, 1.34 करोड़ रुपए की बैंक जमा राशि फ्रीज की गई। इसके अलावा 8 वाहन जब्त किए गए, जिनमें 1 BMW, 2 फॉर्च्यूनर, 1 थार, 2 जेसीबी और 2 पोकलैंड मशीनें शामिल हैं। कोई फर्जी ETP नहीं बनाया छापेमारी के दौरान बबलू अग्रवाल ने खुद को साधारण व्यक्ति बताया। उसने आगे कहा, “मैं 15 हजार की नौकरी करता हूं। मैंने कोई फर्जी ETP नहीं बनाया। राहुल खन्ना को नहीं जानता। राहुल बाड़ीवा को जानता हूं। 2022 में हम दोनों धनलक्ष्मी और आरकेटीसी कंपनी में काम करते थे। राहुल ने मेरे खाते में कई बार पैसे डलवाए, जो मैंने वापस कर दिए।” Union Carbide Factory : भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर CM मोहन यादव का पहला दौरा, राहुल गांधी से माफी की मांग ED की जांच जारी ED की टीम ने नर्मदापुरम में बबलू के घर पर 14 घंटे तक जांच की और रात 8:30 बजे टीम रवाना हुई। इसके अलावा बैतूल जिले के ग्राम डहरगांव में भाजपा नेता जुबेर पटेल के फार्महाउस पर भी छापा पड़ा। यह कार्रवाई महाराष्ट्र के नागपुर और भंडारा जिले के अवैध रेत घाटों से जुड़ी है। ED की जांच जारी है और जल्द ही गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। यह मामला मध्य प्रदेश में रेत माफिया की गहरी जड़ों को उजागर कर रहा है।

Nitin Gadkari Vidisha Visit : अब MP के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, गडकरी ने दी 4400 करोड़ की सड़क परियोजना की सौगात

Nitin Gadkari Vidisha visit

Nitin Gadkari Vidisha Visit :  विदिशा। मध्य प्रदेश के विकास को नई रफ्तार देने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को विदिशा में कुल 4400 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली 8 महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। यह कार्यक्रम पुरानी कृषि उपज मंडी में भव्य रूप से आयोजित हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। Rahul Gandhi on Contaminated Water : लोगों को साफ पानी मिले ये मेरी जिम्मेदारी… इंदौर में बोले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शहर में निकाला भव्य रोड शो कार्यक्रम की शुरुआत में गडकरी दोपहर करीब 1 बजे हेलीकॉप्टर से विदिशा पहुंचे। यहां से शहर में एक भव्य रोड शो निकाला गया, जो बड़ा बाजार से शुरू होकर कृषि मंडी तक पहुंचा। रोड शो के दौरान सड़कों के दोनों ओर हजारों नागरिक जमा हुए और तीनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया। 181 KM लंबी परियोजनाओं का लोकार्पण मुख्य समारोह में CM डॉ. मोहन यादव ने गडकरी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद गडकरी ने रिमोट बटन दबाकर कुल 181 किलोमीटर लंबी इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। Union Carbide Factory : भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर CM मोहन यादव का पहला दौरा, राहुल गांधी से माफी की मांग इनसे भोपाल, विदिशा, सागर, राहतगढ़, ब्यावरा जैसे प्रमुख मार्गों पर यातायात सुगम होगा। फोर-लेन चौड़ीकरण से यात्रा समय कम होगा, ईंधन की बचत होगी, प्रदूषण घटेगा और सड़क सुरक्षा बढ़ेगी। आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास इसके अलावा, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विदिशा और सागर जिलों में 3 आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटरों का भी शिलान्यास किया गया। ये केंद्र IDTR और RDTC मॉडल पर आधारित होंगे, जो सुरक्षित ड्राइविंग सिखाएंगे और युवाओं को रोजगार के अवसर देंगे। काम करने वाला करता है राज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ये परियोजनाएं मध्य भारत और बुंदेलखंड की कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी तथा आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने गडकरी से कहा, “जो काम करता है वो राज करता है। आपको उज्जैन के विकास कार्यों के लिए भी आना पड़ेगा, हम आपको केवल विदिशा के लिए नहीं छोड़ेंगे।” Phool Singh Baraiya Statement : खूबसूरत लड़कियां करती हैं दिमाग विचलित… दो बेटियों के पिता फूल सिंह बरैया का विवादित बयान क्या बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “सीएम मोहन यादव विदिशा में बड़ी घोषणाएं करते हैं, लेकिन गली में गड्ढा हो जाए तो लोग आज भी मामा के साथ गड्ढे का फोटो लगाते हैं। अब गली की सड़क का केंद्रीय मंत्री क्या करेंगे।” केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में कहा कि वे अपने शहर में टॉयलेट का पानी और अब कचरा बेचते हैं। उन्होंने छात्र जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि अच्छे नेता मिलने से परिवर्तन सही दिशा में होता है। किसानों के लिए उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर से लाखों की बचत होगी। उन्होंने मजाक में कहा, “मेरे पास द्रौपदी की थाली है। कितने भी लोग आएं, कितना भी खाएं, खाना खत्म नहीं होगा।” Bhopal Fake Police Thugs : भोपाल में पुलिस के भेष में बदमाशों का आतंक, फ्लैट में घुसकर ठगी-मारपीट लोकार्पित परियोजनाएं रातापानी वन्यजीव अभ्यारण्य-अब्दुल्लागंज-इटारसी खंड 4-लेन (12 किमी, ₹418 करोड़) – एनिमल अंडरपास सहित देहगांव-बम्होरी मार्ग निर्माण (27 किमी, ₹60 करोड़) शिलान्यास वाली प्रमुख परियोजनाएं भोपाल-विदिशा खंड 4-लेन (42 किमी, ₹1041 करोड़) विदिशा-ग्यारसपुर खंड 4-लेन (29 किमी, ₹543 करोड़) ग्यारसपुर-राहतगढ़ खंड 4-लेन (36 किमी) राहतगढ़-बेरखेड़ी खंड 4-लेन (10 किमी, ₹731 करोड़) सागर वेस्टर्न बायपास 4-लेन (20.2 किमी, ₹688 करोड़) भोपाल-ब्यावरा पर 5 अंडरपास (5 किमी, ₹122 करोड़) ये परियोजनाएं ब्लैक स्पॉट सुधार, ज्यामितीय डिजाइन और अंडरपास से दुर्घटनाओं को काफी कम करेंगी और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देंगी।

Rahul Gandhi on Contaminated Water : लोगों को साफ पानी मिले ये मेरी जिम्मेदारी… इंदौर में बोले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

Rahul Gandhi Indore Visit Update

Rahul Gandhi on Contaminated Water : इंदौर। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार (17 जनवरी 2026) को इंदौर पहुंचे और भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों का हाल जाना और फिर भागीरथपुरा पहुंचकर मृतकों के परिजनों से बात की। राहुल गांधी ने पीड़ितों को ढांढस बंधाया और कई परिवारों को 1 लाख रुपए की सहायता राशि के चेक भी सौंपे। Union Carbide Factory : भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर CM मोहन यादव का पहला दौरा, राहुल गांधी से माफी की मांग इंदौर में साफ पानी नहीं मिल सकता? राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं अभी भागीरथपुरा के पीड़ित परिवारों से मिला हूं। कई परिवारों में लोगों की मौत हुई है, पूरा परिवार पानी पीने के बाद बीमार पड़ गया। लोग डराए जा रहे हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा, इंदौर में साफ पानी नहीं मिल सकता? पानी पीकर लोग मर रहे हैं। यह है अर्बन मॉडल? यह सिर्फ इंदौर में नहीं, कई शहरों में यही हो रहा है। साफ पानी देना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन वह निभाई नहीं जा रही।” Phool Singh Baraiya Statement : खूबसूरत लड़कियां करती हैं दिमाग विचलित… दो बेटियों के पिता फूल सिंह बरैया का विवादित बयान लोगों को साफ पानी मिले ये मेरी जिम्मेदारी उन्होंने आगे कहा, “जिन लोगों ने यह करवाया, उनमें सरकार से कोई जिम्मेदार होगा। सरकार को जवाबदेही लेनी चाहिए। आज भी यहां साफ पानी नहीं है। मीडिया और देश का ध्यान होने से अभी सुधार दिख रहा है, लेकिन ध्यान हटते ही हालात वापस वही हो जाएंगे। नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा, मैं राजनीति करने नहीं आया, विपक्ष का नेता हूं इसलिए लोगों की मौत पर जिम्मेदारी निभाने आया हूं। मेरी जिम्मेदारी है कि लोगों को साफ पानी मिले और मैं दिलाकर रहूंगा।” Bhopal IPS Meet 2026 : MP DGP कैलाश मकवाना का जुदा अंदाज, मंच से गुनगुनाया मैं निकला गड्डी लेकर… ‘स्मार्ट सिटी’ बनाने के वादे पर तंज राहुल गांधी ने इंदौर को ‘स्मार्ट सिटी’ बनाने के वादे पर तंज कसा और कहा, “स्मार्ट सिटी का नया मॉडल है जहां पीने का पानी नहीं है और लोगों को धमकाया जा रहा है। भाजपा सरकार साफ पानी और साफ हवा देने में पूरी तरह विफल रही है। किसी न किसी को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। पीड़ितों को लापरवाही से हुई इस त्रासदी के लिए मुआवजा मिलना चाहिए।” Bhopal Dowry Harassment Case : रोज-रोज की दहेज प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने दी जान, मां बोलीं- सास ने किया मजबूर! गौरतलब है कि, यह घटना दिसंबर 2025 के अंत से शुरू हुई, जब भागीरथपुरा में दूषित पानी (उल्टी-दस्त का प्रकोप) से दर्जनों लोग बीमार पड़े। कांग्रेस का दावा है कि 24 मौतें हुई हैं, जबकि राज्य सरकार की रिपोर्ट में 15 मौतों का जिक्र है। हाईकोर्ट में भी मामला पहुंचा है। यहां देखिये नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर दौरे का वीडियो

Union Carbide Factory : भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर CM मोहन यादव का पहला दौरा, राहुल गांधी से माफी की मांग

CM Mohan Yadav First Visit Union Carbide Factory

Union Carbide Factory : भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल के यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर का दौरा किया। यह दौरा प्रदेश के इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि 1984 की भोपाल गैस त्रासदी के बाद पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने इस जहरीले कचरे वाले स्थल पर कदम रखा। मुख्यमंत्री ने परिसर में बेखौफ घूमकर निरीक्षण किया और कहा कि उनकी सरकार ने कोर्ट के निर्देशों के अनुसार पूरे जहरीले कचरे का सफलतापूर्वक निस्तारण कर दिया है। MP Tiger Attack : गुमतरा में टाइगर हमला, युवक की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में फैली दहशत क्या बोले सीएम मोहन यादव CM डॉ. यादव ने कहा, “मध्य प्रदेश के इतिहास में यह एक भीषण त्रासदी थी, जो कांग्रेस के शासनकाल में हुई। यहां मौत का तांडव हुआ था। कई साल तक जहर यहां पड़ा रहा, लेकिन कांग्रेस ने लोगों को लावारिस छोड़ दिया। हमारी सरकार ने कोर्ट के आदेश पर पूरा जहर हटाया, राख किया और काले कलंक को धोया।” उन्होंने 2025 में चलाए गए सफाई अभियान की सफलता पर अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि इससे मानव हानि को रोका गया। Bhopal IPS Meet 2026 : MP DGP कैलाश मकवाना का जुदा अंदाज, मंच से गुनगुनाया मैं निकला गड्डी लेकर… सीएम का कांग्रेस पर तीखा हमला मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि कांग्रेस ने एक के बाद एक पाप किए। उन्होंने विशेष रूप से वारन एंडरसन (यूनियन कार्बाइड के तत्कालीन चेयरमैन) को भगाने में कांग्रेस की भूमिका का जिक्र किया और राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। CM ने कहा, “राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि कांग्रेस ने एंडरसन को भागने में मदद की।” Phool Singh Baraiya Statement : खूबसूरत लड़कियां करती हैं दिमाग विचलित… दो बेटियों के पिता फूल सिंह बरैया का विवादित बयान फूल सिंह बरैया पर भी बरसे मुख्यमंत्री इसके अलावा, फूल सिंह बरैया के हालिया विवादित बयान पर भी CM ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “फूल सिंह बरैया ने समाज में जहर घोलने वाले बयान दिए हैं, जो सामाजिक विद्वेष फैलाने का काम कर रहे हैं। राहुल गांधी अगर उनके मन में सम्मान है तो अपने विधायक को तुरंत सस्पेंड करें और पार्टी से बाहर करें। मैं उनके बयान की निंदा करता हूं।” मुख्यमंत्री ने बताया कि आने वाले समय में इस स्थल पर मेमोरियल बनाने और विकास कार्यों की योजना बनाई जाएगी। Bhopal Dowry Harassment Case : रोज-रोज की दहेज प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने दी जान, मां बोलीं- सास ने किया मजबूर! उन्होंने कहा कि भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का काम भी उनकी सरकार कर रही है। दौरा खत्म होने के बाद CM विदिशा के लिए रवाना हुए, जहां आज केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 4400 करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाओं की सौगात देने वाले हैं।

MP Tiger Attack : गुमतरा में टाइगर हमला, युवक की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में फैली दहशत

MP Tiger Attack

MP Tiger Attack : बिछुआ। मध्य प्रदेश के बिछुआ क्षेत्र में आज मध्यरात्रि एक बेहद दुखद घटना हो गई है। गुमतरा गांव के निवासी राजकुमार कहार की टाइगर के हमले से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है। Bhopal IPS Meet 2026 : MP DGP कैलाश मकवाना का जुदा अंदाज, मंच से गुनगुनाया मैं निकला गड्डी लेकर… अचानक झपटा टाइगर परिजनों ने बताया कि राजकुमार कहार गांव में रहते थे और रोजमर्रा के कामों में लगे रहते थे। रात के समय वे घर के पास ही थे, जब अचानक टाइगर ने उन पर झपट्टा मारा। शोर सुनकर परिवार और पड़ोसी दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। शव को देखकर सभी सदमे में आ गए। Phool Singh Baraiya Statement : खूबसूरत लड़कियां करती हैं दिमाग विचलित… दो बेटियों के पिता फूल सिंह बरैया का विवादित बयान पीएम रिपोर्ट का इंतजार वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह और टाइगर की पहचान की जाएगी।

Bhopal IPS Meet 2026 : MP DGP कैलाश मकवाना का जुदा अंदाज, मंच से गुनगुनाया मैं निकला गड्डी लेकर…

DGP Kailash Makwana song IPS meet Bhopal

Bhopal IPS Meet 2026 : भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस के आईपीएस मीट में डीजीपी कैलाश मकवाना ने अपना अलग ही जुदा और दिलचस्प अंदाज दिखाया। दो दिवसीय आईपीएस मीट के दौरान भोपाल के ऑफिसर्स मेस में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में डीजीपी खुद मंच पर पहुंचे और फिल्म ‘गदर’ के सुपरहिट गाने “मैं निकला गड्डी लेकर…” को गुनगुनाया। उनका यह उत्साही और मजेदार अंदाज देखकर सभी आईपीएस अधिकारी, उनके परिवार और स्टाफ झूम उठे। पूरा माहौल खुशियों और हंसी-मजाक से भर गया। Phool Singh Baraiya Statement : खूबसूरत लड़कियां करती हैं दिमाग विचलित… दो बेटियों के पिता फूल सिंह बरैया का विवादित बयान फैशन शो में मकवाना ने किया परिवार संग रैंप वॉक कार्यक्रम में पूर्व डीजीपी सुधीर सक्सेना भी मौजूद थे। दोनों ने मिलकर मंच साझा किया और गाने पर जमकर मजा लिया। आईपीएस मीट के दूसरे दिन खेलकूद के बाद शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सबको बांधे रखा। आदिवासी नृत्य, मालवा की लोक धुनें, फैशन शो और विभिन्न प्रस्तुतियां देखने को मिलीं। फैशन शो में डीजीपी कैलाश मकवाना ने अपने परिवार के साथ रैंप वॉक भी किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। Vidisha News : केंद्रीय मंत्री गडकरी देंगे सौगात, 4400 करोड़ की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास आज IPS अमित सिंह की शानदार प्रस्तुति आईपीएस अधिकारी अमित सिंह ने आदिवासी वेशभूषा में तीर-कमान लेकर मंच पर शानदार प्रस्तुति दी। विभिन्न भारतीय संस्कृतियों को दर्शाती ये प्रस्तुतियां काफी यादगार रहीं। शाम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने आईपीएस अधिकारियों की मेहनत, टीम स्पिरिट और जनसेवा के प्रति समर्पण की खूब सराहना की। Bhopal Dowry Harassment Case : रोज-रोज की दहेज प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने दी जान, मां बोलीं- सास ने किया मजबूर! मकवाना के पद संभालने के बाद पहला बड़ा आयोजन यह आईपीएस मीट डीजीपी कैलाश मकवाना के पद संभालने के बाद पहला बड़ा आयोजन था। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता की सुरक्षा और सेवा है, और ऐसे कार्यक्रम परिवारों के बीच बेहतर तालमेल बढ़ाते हैं। IPS एसोसिएशन के सदस्यों ने भी अपनी खास प्रस्तुतियां दीं। पूरा कार्यक्रम अनुशासन के साथ-साथ मस्ती, एकता और खुशी से भरा रहा। यह मीट पुलिस परिवारों के बीच उत्साह और एकजुटता बढ़ाने का शानदार मौका साबित हुआ।

Phool Singh Baraiya Statement : खूबसूरत लड़कियां करती हैं दिमाग विचलित… दो बेटियों के पिता फूल सिंह बरैया का विवादित बयान

Phool Singh Baraiya Statement

Phool Singh Baraiya Statement : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस के विधायक फूल सिंह बरैया के एक बयान ने तूफान मचा दिया है। भोपाल में दिए गए इस बयान को महिला विरोधी और बेहद आपत्तिजनक माना जा रहा है। बरैया ने कहा कि अगर कोई खूबसूरत लड़की दिख जाए तो दिमाग हिल सकता है और रेप जैसी घटना हो सकती है। साथ ही उन्होंने कुछ पुराने ग्रंथों का हवाला देकर दावा किया कि अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध को पुण्य का काम बताया गया है। जब उनसे इस दावे का स्रोत पूछा गया तो उन्होंने ‘रुद्रयामल तंत्र’ नामक किताब का जिक्र किया। Vidisha News : केंद्रीय मंत्री गडकरी देंगे सौगात, 4400 करोड़ की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास आज क्या बोले कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया फूल सिंह बरैया ने यह भी जोड़ा कि रेप जैसा अपराध कोई अकेला व्यक्ति नहीं करता, बल्कि चार-पांच लोग मिलकर ऐसा करते हैं। उनके इस बयान से ऐसा लगता है जैसे वे अपराध को हल्का करके पेश कर रहे हों। जैसे ही यह बयान सोशल मीडिया पर फैला, लोगों में गुस्सा भड़क उठा। महिलाओं के अधिकारों पर काम करने वाले संगठन और आम लोग इसे विकृत मानसिकता बता रहे हैं। Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहना की 32वीं किस्त ट्रांसफर, सीएम मोहन यादव का पतंगबाजी का प्लान कैंसिल क्या बोले पीसीसी चीफ जीतू पटवारी कांग्रेस पार्टी ने भी अपने विधायक के बयान से दूरी बनाई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने साफ कहा कि रेप किसी भी सूरत में अपराध है और इसे जाति या धर्म से जोड़कर नहीं देखा जा सकता। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी इसे अनुचित बताते हुए निंदा की। वहीं, भाजपा ने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया है। ये अपराधिक सोच का प्रदर्शन भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि यह बयान जुबान की फिसलन नहीं, बल्कि बीमार और अपराधिक सोच का प्रदर्शन है। उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि क्या यही उनकी असली सोच है। राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि ने बयान को शर्मनाक बताते हुए विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। IGNTU Assam Student Attack : IGNTU अमरकंटक में असम छात्र पर जानलेवा हमला, 5 छात्र निष्कासित; CM बोले- दोषियों को नहीं छोड़ेंगे बता दें कि, यह फूल सिंह बरैया का पहला विवाद नहीं है। इससे पहले भी वे चुनाव प्रक्रिया, सरकारी अधिकारियों और इतिहास से जुड़े मुद्दों पर विवादित बयान दे चुके हैं। भाजपा ने कांग्रेस से मांग की है कि या तो विधायक सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और उन पर कार्रवाई हो, या फिर कांग्रेस अपनी चुप्पी तोड़े। अब सबकी नजर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर टिकी है कि वे क्या कदम उठाते हैं। बरैया के विवादित बयान 14 जनवरी 2026 : दलित एजेंडा कार्यक्रम में बोले, संयुक्त चुनाव प्रणाली से एससी-एसटी विधायक कुत्ते जैसी हालत में हैं, आदिवासियों को हिंदू न बनने दें। 5 अक्टूबर 2024: प्रशासनिक अधिकारियों को धमकी दी, कहा- मशीनों का दुरुपयोग या बोट लूटने पर हाथतोड़ देंगे, आंख फोड़ देंगे। 2 अक्टूबर 2020 : वक्त है, नहीं जागे अनुसूचित जाति के लोग तो सवर्ण देश को हिंदू राष्ट्र बना देंगे। यह भी कहा था- इांसी की रानी लक्ष्मीबाई शहीद नहीं हुई, ग्वालियर आकर आत्महत्या की।

Vidisha News : केंद्रीय मंत्री गडकरी देंगे सौगात, 4400 करोड़ की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास आज

Vidisha News

Vidisha News : विदिशा। मध्य प्रदेश के लिए 17 जनवरी 2026 का दिन बेहद खास होने वाला है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी खुद विदिशा जिले में पहुंचकर कुल 4400 करोड़ रुपए की 8 महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। Bhopal Beef Controversy : कांग्रेस ने मांगा असलम चमड़ा और महापौर का नार्को टेस्ट, बोले- प्रशासन की मिलीभगत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि ये परियोजनाएं कुल 181 किलोमीटर लंबी हैं। इनसे मध्य भारत और बुंदेलखंड क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होगी। यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी, ईंधन की बचत होगी, प्रदूषण कम होगा और सड़क सुरक्षा बढ़ेगी। साथ ही क्षेत्र में औद्योगिक विकास, कृषि उत्पादों का तेज परिवहन, पर्यटन को बढ़ावा और आर्थिक प्रगति को नई गति मिलेगी। Bhopal Beef Controversy : कांग्रेस ने मांगा असलम चमड़ा और महापौर का नार्को टेस्ट, बोले- प्रशासन की मिलीभगत इसके अलावा, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए विदिशा और सागर जिलों में 3 आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर (IDTR/RDTC मॉडल पर आधारित) का भी शिलान्यास किया जाएगा। ये केंद्र युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देंगे और जिम्मेदार ड्राइविंग की आदत विकसित करेंगे। लोकार्पित होने वाली प्रमुख परियोजनाएं 1. रातापानी वन्यजीव अभ्यारण्य क्षेत्र, अब्दुल्लागंज-इटारसी खंड – 4-लेन चौड़ीकरण (12 किमी, ₹418 करोड़) ओबेदुल्लागंज-इटारसी-बैतूल कॉरिडोर का हिस्सा एनिमल अंडरपास और साउंड-प्रूफ कॉरिडोर से टाइगर सहित वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही यात्रा समय में 15-30 मिनट की बचत, जाम खत्म Bhopal Dowry Harassment Case : रोज-रोज की दहेज प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने दी जान, मां बोलीं- सास ने किया मजबूर! 2. देहगांव-बम्होरी मार्ग निर्माण – (27 किमी, ₹60 करोड़) रायसेन जिले को सागर से जोड़ेगा किसानों को मंडियों तक आसान पहुंच, शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार शिलान्यास होने वाली प्रमुख परियोजनाएं भोपाल-विदिशा खंड 4-लेन (42 किमी, ₹1,041 करोड़) विदिशा-ग्यारसपुर खंड 4-लेन (29 किमी, ₹543 करोड़) ग्यारसपुर-राहतगढ़ खंड 4-लेन (36 किमी) राहतगढ़-बेरखेड़ी खंड 4-लेन (10 किमी, ₹731 करोड़) सागर वेस्टर्न बायपास (ग्रीनफील्ड) 4-लेन (20.2 किमी, ₹688 करोड़) भोपाल-ब्यावरा खंड पर 5 अंडरपास (LVUP/VUP) (5 किमी, ₹122 करोड़) Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहना की 32वीं किस्त ट्रांसफर, सीएम मोहन यादव का पतंगबाजी का प्लान कैंसिल ये परियोजनाएं ब्लैक स्पॉट सुधार, ज्यामितीय डिजाइन और अंडरपास से दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सौगातें प्रदेश के विकास को नई ऊंचाई देंगी।