Latest

Priya Death Mystery : प्रिया डेथ मिस्ट्री का पर्दाफाश, भोपाल पुलिस ने ISBT के पास दबोचा आरोपी तुषार

Murder News

हाइलाइट्स

  • प्रिया डेथ मिस्ट्री से उठेगा पर्दा, आरोपी युवक गिरफ्तार।
  • जमानत की फिराक में भोपाल आया था आरोपी।
  • अलग-अलग मोबाइल से परिवार से मदद की भीख मांगता रहा।

Priya Death Mystery : मध्य प्रदेश। भोपाल में प्रिया की मौत के रहस्यमय मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। 6 दिन तक फरारी काटने वाला मुख्य आरोपी तुषार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। भोपाल पुलिस ने उसे आईएसबीटी बस स्टैंड और चेतक ब्रिज के बीच से हिरासत में लिया। आरोपी दिल्ली, लखनऊ, विशाखापट्टनम और खंडवा में फरारी काट रहा था। वह लगातार अलग-अलग मोबाइल नंबरों से परिवार के संपर्क में था और मदद की भीख मांगता रहा।

MP Politics : MP कांग्रेस में शुरू राज्यसभा की लड़ाई, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार की मांग

जमानत की फिराक में भोपाल लौटा था आरोपी

पुलिस के अनुसार, तुषार फरारी के दौरान वकीलों से संपर्क कर जमानत की फिराक में भोपाल लौटा था। पुलिस की लगातार ट्रेसिंग से उसकी लोकेशन पता चल गई। जैसे ही वह बस स्टैंड के पास पहुंचा, पुलिस टीम ने उसे घेर लिया। तुषार ने विरोध किया लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। अब उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

Bhopal Council Meeting : गौ माता हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं…निगम परिषद बैठक में कांग्रेस पार्षदों का हंगामा

ये है पूरा मामला

प्रिया की मौत का मामला 6 दिन पहले सामने आया था। पुलिस ने शुरू में इसे आत्महत्या बताया था, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों से हत्या का शक गहराया। तुषार पर प्रिया की हत्या का मुख्य आरोप है।

पुलिस का कहना है कि तुषार ने हत्या के बाद फरार होकर कई शहरों में छिपने की कोशिश की। वह लगातार फोन बदलता रहा और परिवार से पैसे मांगता रहा।

Bhopal Power Cut Today : भोपाल में आज इन इलाकों में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रहेगी लाइट गुल

ISBT बस स्टैंड की लोकेशन

पुलिस की टीम ने अलग-अलग राज्यों के साथ समन्वय कर तुषार की तलाश की थी। आईएसबीटी बस स्टैंड पर उसकी लोकेशन मिलने के बाद ऑपरेशन तेज किया गया।

चेतक ब्रिज के पास उसे पकड़ा गया। तुषार अब पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *