Latest

MP Politics : MP कांग्रेस में शुरू राज्यसभा की लड़ाई, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार की मांग

MP Congress Office

हाइलाइट्स

  • राज्यसभा की एक सीट को लेकर कांग्रेस के कई नेता कर रहे दिल्ली में लॉबिंग।
  • राज्यसभा की दौड़ में कमलेश्वर पटेल, अरुण यादव,मीनाक्षी नटराजन के नाम।
  • दिग्विजय सिंह को प्रदीप अहिरवार ने लिखा पत्र।

MP Politics : भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में राज्यसभा सीट को लेकर सियासी जंग छिड़ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के कल दलित एजेंडा वाले बयान पर प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बयान के बाद कांग्रेस अनुसूचित जाति (SC) विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने दिग्विजय सिंह को पत्र लिखकर राज्यसभा की खाली हो रही सीट पर दलित वर्ग के व्यक्ति को भेजने की मांग की है। प्रदीप अहिरवार ने कहा कि आपसे अपेक्षा है कि राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष इस बात को प्रमुखता से रखेंगे।

Bhopal Council Meeting : गौ माता हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं…निगम परिषद बैठक में कांग्रेस पार्षदों का हंगामा

ST/SC से कोई बनेगा मुख्यमंत्री तो खुश होंगे दिग्गी

दिग्विजय सिंह ने कल दलितों के एक कार्यक्रम में कहा था कि SC/ST वर्ग से कोई मुख्यमंत्री बनेगा तो उन्हें प्रसन्नता होगी। इस बयान का समर्थन करते हुए प्रदीप अहिरवार ने पत्र लिखा है।

दिग्विजय सिंह का राज्यसभा कार्यकाल अप्रैल 2026 में खत्म हो रहा है। विधानसभा में संख्या के हिसाब से कांग्रेस को मध्य प्रदेश से एक राज्यसभा सीट मिल सकती है। इस सीट को लेकर कांग्रेस में कई नेता दिल्ली में लॉबिंग कर रहे हैं।

Bhopal Power Cut Today : भोपाल में आज इन इलाकों में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रहेगी लाइट गुल

राज्यसभा की दौड़ में ये नेता शामिल

राज्यसभा की दौड़ में कमलनाथ, अरुण यादव और मीनाक्षी नटराजन जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, दिग्विजय सिंह इस बार राज्यसभा नहीं जाएंगे, क्योंकि आलाकमान ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। प्रदीप अहिरवार के पत्र ने इस जंग को नया मोड़ दे दिया है। उन्होंने दिग्विजय सिंह से अपील की है कि SC/ST वर्ग की प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करें।

दलित-आदिवासी वोट बैंक को मजबूत

यह बयान और पत्र कांग्रेस में दलित-आदिवासी वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। मध्य प्रदेश में SC/ST वोटरों की अच्छी संख्या है, और आने वाले चुनावों को देखते हुए पार्टी इन मुद्दों पर फोकस कर रही है। दिग्विजय सिंह ने भी अपने बयान में SC/ST से मुख्यमंत्री बनने पर प्रसन्नता जताई थी, जो पार्टी के भीतर नई बहस छेड़ गया है।

Bhopal Student Beaten up : BU कैंपस में छात्र के साथ मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वरिष्ठ नेता सीट पर कर रहे दावा

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि राज्यसभा सीट के लिए दिल्ली में लॉबिंग तेज है। कमलनाथ जैसे वरिष्ठ नेता सीट पर दावा कर रहे हैं, जबकि अरुण यादव और मीनाक्षी नटराजन भी दौड़ में हैं।

दिग्विजय सिंह के कार्यकाल खत्म होने के बाद सीट खाली हो रही है, और कांग्रेस को एक सीट मिलने की उम्मीद है। प्रदीप अहिरवार का पत्र इस सीट पर दलित प्रतिनिधि की मांग को मजबूत कर रहा है।

MP Startup Summit 2026 : 21 स्टार्टअप्स को 8 करोड़ से ज्यादा लोन, CM बोले- नवाचार एमपी के संस्कार में

दिग्विजय सिंह ने हाल ही में दलित एजेंडा पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि SC/ST वर्ग के लोगों को आगे लाना जरूरी है। उनका यह बयान पार्टी के भीतर विकास और प्रतिनिधित्व पर बहस को हवा दे रहा है। कांग्रेस अब इस मुद्दे को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *