Latest

Khelo MP Youth Games 2026 : CM मोहन यादव आज करेंगे एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ, वॉटर-लेजर शो और शेफाली अल्वारेस की प्रस्तुति!

Khelo MP Youth Games 2026

हाइलाइट्स

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव आज करेंगे खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ।
  • वॉटर प्रोजेक्शन और लेजर शो के साथ होगी रंगारंग शुरूआत।
  • चार चरणों में होगा खेलो एमपी यूथ गेम्स प्रतियोगिता का आयोजन।

Khelo MP Youth Games 2026 : भोपाल। मध्य प्रदेश में युवा शक्ति को नई दिशा देने वाला ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026’ का शुभारंभ आज शाम हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 6 बजे वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी, बोट क्लब बड़ा तालाब पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और खेलों का उद्घाटन करेंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

Bhopal Power Cut Today : भोपाल में आज इन इलाकों में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रहेगी लाइट गुल

शेफाली और दिव्या कुमार प्रस्तुति से बांधेंगे समां

उद्घाटन समारोह बेहद रंगारंग होगा। वॉटर प्रोजेक्शन और लेजर शो के साथ शानदार शुरुआत की जाएगी। प्रसिद्ध गायिका शेफाली अल्वारेस और दिव्या कुमार अपनी प्रस्तुति से समां बांधेंगे। यह आयोजन युवाओं में खेल भावना जगाने और उन्हें प्रोत्साहित करने का बड़ा मंच बनेगा।

चार चरणों में आयोजित होंगे गेम्स

खेलो एमपी यूथ गेम्स चार चरणों में आयोजित होगी – विकासखंड स्तर, जिला स्तर, संभाग स्तर और राज्य स्तर। प्रतियोगिता में लगभग 1.50 लाख युवा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

Chinese Kite String : मकर संक्राति 2026 से पहले भोपाल पुलिस अलर्ट, चाइनीज मांझा बेचने वाला दुकानदार गिरफ्तार

राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 28 से 31 जनवरी तक होंगी। खेल विभाग ने लगभग सभी प्रमुख खेलों को शामिल किया है, ताकि हर प्रतिभा को मौका मिले।

यह आयोजन बड़ा तालाब के खूबसूरत माहौल में हो रहा है। वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी की सुंदरता और लेजर शो की रोशनी से समारोह यादगार बनेगा। युवा खिलाड़ियों में उत्साह चरम पर है। कई स्कूल और कॉलेजों से टीमें पहुंच रही हैं।

Bhopal Student Beaten up : BU कैंपस में छात्र के साथ मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

313 विकासखंडों की सहभागिता

ब्लॉक स्तर से शुरू होने वाली चयन प्रक्रिया में प्रदेश के 313 विकासखंड शामिल होंगे। राज्य स्तर पर भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, रीवा, चंबल, नर्मदापुरम और शहडोल संभागों की टीमें भाग लेंगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, शिवपुरी, ग्वालियर, सागर और नर्मदापुरम में प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *