Latest

Bhopal Council Meeting Update : गौकशी के मुद्दे पर भोपाल नगर निगम की बैठक में जमकर हंगामा, BJP – कांग्रेस ने दिया धरना

Bhopal Council Meeting Update

Bhopal Council Meeting Update : मध्य प्रदेश। भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक में मंगलवार को गोमांस कांड को लेकर खूब हंगामा हुआ। कांग्रेस और भाजपा के पार्षदों ने महापौर मालती राय का इस्तीफा मांगते हुए सदन में बैनर लहराए। बैठक शुरू होने से पहले ही कांग्रेस पार्षद अध्यक्ष की आसंदी के सामने पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने महापौर से साफ स्थिति बताने और सभी दोषियों के नाम सामने लाने की मांग की।

Betul Cow Smuggling : बैतूल में गोवंश से भरा ट्रक पकड़ाया, हिन्दू सेना ने 15 KM तक किया पीछा

स्लॉटर हाउस में गोहत्या

कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि स्लॉटर हाउस में गोहत्या हो रही है और भैंस का मांस बताकर गोमांस बाहर भेजा जा रहा था। उन्होंने मेयर इन काउंसिल को रद्द करने की भी मांग की, क्योंकि कथित तौर पर इसकी अनुमति दी गई थी। पार्षदों ने बैनर लहराते हुए नारा लगाया – “गौ माता हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं”।

क्या बोले भाजपा पार्षद देवेंद्र भार्गव

भाजपा के सीनियर पार्षद पप्पू घाड़गे, सुरेंद्र बाठिका और MIC सदस्य आरके सिंह बघेल ने भी विरोध दर्ज किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो और उच्च स्तरीय समिति गठित की जाए।

Priya Death Mystery : प्रिया डेथ मिस्ट्री का पर्दाफाश, भोपाल पुलिस ने ISBT के पास दबोचा आरोपी तुषार

भाजपा पार्षद देवेंद्र भार्गव ने कहा कि भाजपा की सरकार होने के बावजूद गाय कट रही है। उन्होंने सदन को 20 मिनट स्थगित करने की मांग की और वॉकआउट की धमकी दी। हंगामे के बाद सदन आधा घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया।

फर्म को लाइफटाइम ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने सदन में कहा कि इस मामले में किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने नगर निगम कमिश्नर को स्लॉटर हाउस की फर्म को लाइफटाइम ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्लॉटर हाउस में लगे नगर निगम के 11 कर्मचारियों को निलंबित करने की बात कही। साथ ही मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राजधानी को मांस की मंडी नहीं बनने देंगे।

Bhopal News : IAS नियाज़ खान का औवेसी को समर्थन, सोशल मीडिया पोस्ट हो रहा वायरल

नगर निगम के पशु चिकित्सक निलंबित

इस बीच नगर निगम के पशु चिकित्सक डॉ. बेनी प्रसाद गौर को निलंबित कर दिया गया है। कमिश्नर संजय सिंह ने निलंबन का आदेश जारी किया है। डॉ. गौर ने ही गौमांस को भैंस का मांस बताकर सर्टिफिकेट दिया था।

इन 11 कर्मचारियों पर कार्रवाई

MIC सदस्य रविन्द्र यति ने सदन में कहा कि, गौमांस मामले में 11 कर्मचारियों पर कार्रवाई होना चाहिए। अब्दुल खान ,रहमान खान मोहम्मद खान, फरीद खान ,राजा खान ,सलीम और वसीम खान समेत 11 कर्मचारियों पर कार्रवाई होना चाहिए।

Bhopal Council Meeting : गौ माता हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं…निगम परिषद बैठक में कांग्रेस पार्षदों का हंगामा

यह हंगामा भोपाल गोमांस कांड के बाद लगातार चल रहे विरोध का हिस्सा है। हिंदू संगठन सड़क पर उतरे हैं और स्लॉटर हाउस स्थायी रूप से बंद करने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहे हैं। बैठक में अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी थी, लेकिन गोमांस विवाद के कारण माहौल गरमा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *