Latest

Bhopal Council Meeting : गौ माता हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं…निगम परिषद बैठक में कांग्रेस पार्षदों का हंगामा

Uproar at the Municipal Council Meeting

हाइलाइट्स

  • बैठक प्रारंभ होने से पहले ही कांग्रेस पार्षदों का विरोध।
  • मीटिंग से पहले दिखाए गौ माता हम शर्मिंदा है तेरे कातिल जिंदा है के बैनर ।
  • महापौर मालती राय से कांग्रेस पार्षदो ने की स्थिति साफ करने की मांग।

Bhopal Council Meeting : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के नगर निगम परिषद की बैठक में सोमवार को कांग्रेस पार्षदों ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। बैठक शुरू होने से पहले ही कांग्रेस के पार्षद दल बैनर लेकर पहुंचे, जिस पर लिखा था – “गौ माता हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं”। यह बैनर हाल के गोमांस तस्करी और स्लॉटर हाउस विवाद के खिलाफ था। पार्षदों ने महापौर मालती राय से तुरंत स्थिति साफ करने की मांग की।

Bhopal Power Cut Today : भोपाल में आज इन इलाकों में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रहेगी लाइट गुल

भैंस का बताकर बाहर भेजा जा रहा गोमांस

कांग्रेस पार्षदों का आरोप है कि नगर निगम संचालित स्लॉटर हाउस में गोहत्या हो रही है और भैंस का मांस बताकर गोमांस बाहर भेजा जा रहा था। हाल ही में पुलिस ने सैंपल जांच में गोमांस की पुष्टि की थी, जिसके बाद स्लॉटर हाउस सील हो गया। कांग्रेस ने इसे गंभीर मामला बताते हुए महापौर से सफाई मांगी कि नगर निगम इसमें शामिल था या नहीं।

Chinese Kite String : मकर संक्राति 2026 से पहले भोपाल पुलिस अलर्ट, चाइनीज मांझा बेचने वाला दुकानदार गिरफ्तार

कांग्रेस पार्षदों ने लहराकर बैनर

बैठक शुरू होने से पहले ही कांग्रेस पार्षदों ने बैनर लहराकर हंगामा किया। उन्होंने महापौर मालती राय को घेर लिया और कहा कि गौ माता की रक्षा करने का दावा करने वाली सरकार में ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

पार्षदों ने मांग की कि महापौर तुरंत बयान दें और दोषियों पर कार्रवाई का स्पष्ट रुख अपनाएं। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार गाय की रक्षा की बात करती है लेकिन स्लॉटर हाउस में गोहत्या हो रही है।

Bhopal Student Beaten up : BU कैंपस में छात्र के साथ मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने पहले ही कहा था कि दोषियों की चमड़ी उतार दी जाएगी, लेकिन कांग्रेस इसे राजनीतिक बयानबाजी बता रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *