Latest

Betul Cow Smuggling : बैतूल में गोवंश से भरा ट्रक पकड़ाया, हिन्दू सेना ने 15 KM तक किया पीछा

Betul Cow Smuggling

Betul Cow Smuggling : बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में गोवंश तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने एक गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा है। ट्रक तेंदूखेड़ा से गोवंश भरकर महाराष्ट्र के अमरावती स्लॉटर हाउस जा रहा था। कार्यकर्ताओं ने करीब 15 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया और उसे रोक लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक जब्त कर लिया है।

MP Cabinet Decisions : सोलर नीति, 2 सिंचाई परियोजना मंजूर, अमृत योजना के लिए 5 हजार करोड़ ; मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले

15 किलोमीटर तक पीछा

जानकारी के मुताबिक, ट्रक में कई गोवंश लादे गए थे। हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि ट्रक बैतूल के रास्ते से गुजर रहा है। कार्यकर्ताओं ने तुरंत ट्रक का पीछा शुरू किया।

15 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद ट्रक को रोक लिया गया। ट्रक चालक ने विरोध किया, लेकिन कार्यकर्ताओं ने उसे नहीं जाने दिया। पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया।

Bhopal News : IAS नियाज़ खान का औवेसी को समर्थन, सोशल मीडिया पोस्ट हो रहा वायरल

अतीक खान के कहने पर गोवंश तस्करी

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ट्रक अतीक खान के कहने पर गोवंश लेकर जा रहा था। अमरावती के स्लॉटर हाउस में गोहत्या के लिए गोवंश भेजा जा रहा था। हिंदू सेना ने कहा कि गोहत्या रोकने के लिए वे हर संभव प्रयास कर रहे हैं। ट्रक में गोवंश की संख्या और अन्य विवरण पुलिस जांच कर रही है।

Bhopal Power Cut Today : भोपाल में आज इन इलाकों में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रहेगी लाइट गुल

संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू

पुलिस ने ट्रक चालक और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। गोवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। हिंदू सेना ने प्रशासन से मांग की है कि तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यहां देखिये घटना से जुड़ें वीडियो 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *