MP Startup Summit 2026 : भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई ऊंचाई देने के लिए रवींद्र भवन में दो दिवसीय MP Startup Summit & Ecosystem Awards 2026 का शानदार आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर MSME मंत्री चैतन्य कश्यप और मुख्य सचिव अनुराग जैन भी मौजूद रहे।
Bhopal Declaration 2 : कांग्रेस की सोशल इंजीनियरिंग, ST- SC वर्ग को साधने पार्टी का ड्राफ्ट तैयार
21 स्टार्टअप्स को 8 करोड़ से ज्यादा का ऋण
सीएम मोहन यादव ने 21 स्टार्टअप्स को 8 करोड़ से ज्यादा का ऋण चेक वितरित किया। साथ ही 150 से ज्यादा स्टार्टअप्स को 2 करोड़ रुपये की सहायता देने का ऐलान किया गया।
मुख्यमंत्री ने बेस्ट यंग एंटरप्रेन्योर, बेस्ट महिला स्टार्टअप्स और बेस्ट ग्रोथ स्टार्टअप्स कैटेगरी में युवाओं को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में सफल स्टार्टअप्स की कहानियों की पुस्तक का विमोचन किया गया।
एक्सपोर्टर्स और सरकार के बीच MoU
फेडरेशन ऑफ इंडिया एक्सपोर्टर्स और मध्य प्रदेश सरकार के बीच MoU का आदान-प्रदान भी हुआ, जिससे स्टार्टअप्स को निर्यात में मदद मिलेगी। समिट में 300 से अधिक युवा एक्सपर्ट्स, निवेशक और मेंटॉर मौजूद हैं। युवा उद्यमी अपने इनोवेटिव आइडियाज का प्रेजेंटेशन देंगे। कई प्रोजेक्ट्स को मौके पर फंडिंग मिलने की संभावना है।
क्या बोले सीएम मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबोधन में कहा कि नवाचार एमपी के संस्कार में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत चौथी आर्थिक शक्ति बन गया है। देश में सभी रिसर्चर्स और स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
स्टार्टअप से पर्यावरण में सुधार आ रहा है। हमारी सरकार नवाचारों को प्रोत्साहन दे रही है। प्रदेश में 6 करोड़ से अधिक MSME हैं। बहुत जल्द भारत नंबर-3 और फिर नंबर-1 अर्थव्यवस्था बनेगा।
जो देश युवाओं को आगे लाएगा वही आगे बढ़ेगा
मंत्री चैतन्य कश्यप ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं को केंद्र में रखते थे। जो युवाओं को आगे लाएगा, वही देश आगे बढ़ेगा। मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है जो युवाओं के विचारों को प्रोत्साहित कर रहा है। शिक्षा नीति सबसे पहले एमपी में लागू हुई। मोहन सरकार सही समय पर सही जगह युवाओं के साथ खड़ी है।
Betul News : बैतूल में 57 कॉमन सर्विस सेंटरों पर सख्त कार्रवाई, नियम तोड़ने पर आईडी ब्लॉक
समिट में देश भर में 2 लाख और मध्य प्रदेश में 6000 से ज्यादा रजिस्टर्ड स्टार्टअप्स की सफलता की कहानियां साझा की जा रही हैं। कार्यक्रम में प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जहां युवा अपने प्रोजेक्ट्स दिखा रहे हैं।