Latest

Bhopal Beef Racket : गौहत्या के बाद जागा निगम, कड़ी कार्रवाई करने के बाद दोषियों की उधेड़ दी जाएगी चमड़ी

Bhopal Beef Smuggling

हाइलाइट्स

  • मांस मुंबई भेजा जा रहा था 26 टन मांस।
  • भैंस का मांस बताकर बाहर भेजा जा रहा था गौमांस।
  • हिंदू संगठनों ने रोका था पुलिस कंट्रोल रूम के पास कंटेनर।

Bhopal Beef Racket : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के स्लॉटर हाउस में गोहत्या का बड़ा खुलासा हुआ है। यहां भैंस का मांस बताकर मुंबई भेजी जा रही 26 टन खेप में गोमांस निकला है। नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. बेनीप्रसाद गौर के 17 दिसंबर 2025 को जारी पत्र में दावा किया गया था कि पिछले दो सप्ताह में 15 वर्ष से अधिक उम्र की 85 भैंसों का वध किया गया। इसी आधार पर मांस को फ्रोजन पैक कर मुंबई भेजने की अनुमति दी गई थी लेकिन पुलिस द्वारा लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट में गोमांस की पुष्टि हुई है।

Betul Crime News : बैतूल में चले चाक़ू, दो लोगों ने युवक पर किए ताबड़तोड़ वार

बैतूल के रास्ते से लाए गए थे गायों के 160 बछड़े

इससे दो बातें साफ हो गई हैं – या तो स्लॉटर हाउस में गायों का अवैध वध हुआ, या नगर निगम स्तर पर मांस के प्रकार को लेकर गलत प्रमाणन किया गया। पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, 15 और 16 दिसंबर की रात बैतूल के रास्ते से दो अलग-अलग वाहनों में गायों के 160 बछड़े स्लॉटर हाउस लाए गए थे। इन बछड़ों का भी इस खेप में शामिल होने का संदेह है।

Vivekananda Jayanti 2026 : CM ने किया सूर्य नमस्कार, युवाओं से कहा जंक फूड छोड़ें और पढ़ने की आदत डालें

हिन्दू संगठन ने रोका कंटेनर

घटना 17 दिसंबर की रात की है, जब हिंदू संगठनों विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने पुलिस कंट्रोल रूम के पास कंटेनर रोका था। गोमांस होने की आशंका पर हंगामा हुआ। तब जहांगीराबाद थाना पुलिस ने मांस के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। अब रिपोर्ट आने के बाद मामला गंभीर हो गया है।

क्या बोले नगर निगम अध्यक्ष

नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने इस मामले पर सख्त बयान दिया है। उन्होंने कहा कि असलम चमड़ा हो या कहीं का चमड़ा हो, ऐसे अपराध में लिप्त पाए गए तो उनकी चमड़ी उतार दी जाएगी। कोई अपराधी हो या उसे संरक्षण देने वाले अधिकारी, किसी को नहीं छोड़ा जाएगा।

Vidisha News : अतिक्रमण हटाने पर युवक 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, प्रशासन ने मकान हटाने पर लगाई रोक

निगम अध्यक्ष ने आगे कहा कि, हमारे संगठन ने वाहन रोका था, जिसमें गोमांस निकलने की बात सामने आई है। आधिकारिक रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर कोई भी छोटा-बड़ा बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की पावन धरती पर गोहत्या पूरी तरह बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *