Latest

CM Mohan Yadav Sagar Visit : सीएम मोहन यादव का आज सागर दौरा, 312 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

CM Mohan Yadav

हाइलाइट्स

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव का आज सागर दौरा।
  • सागर के खुरई में देंगे 312 करोड़ रुपए के विकासकार्यों की सौगात।
  • खुरई दौरे से पहले भोपाल में पीडब्ल्यूडी के कार्यक्रम में होंगे शामिल।

CM Mohan Yadav Sagar Visit : भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सागर जिले के खुरई विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरे में वे कुल 312 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री का खुरई में भव्य रोड शो भी होगा, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल होने वाले हैं।

Arwalia Gaushala VHP Protest : अरवलिया गौशाला में VHP का देर रात धरना, 6 गायों की मौत पर गुस्सा

मुख्यमंत्री का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • सुबह भोपाल में पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • रविंद्र भवन में प्रदेशभर से आए 1500 से अधिक इंजीनियरों के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करेंगे।
  • इस दौरान कैपेसिटी बिल्डिंग फ्रेमवर्क दस्तावेज का विमोचन होगा।
  • लोकपथ 2.0 एप्लीकेशन का भी लोकार्पण किया जाएगा।

Irani Gang Noida Connection : भोपाल ईरानी गैंग का नोएडा कनेक्शन, छत्तीसगढ़ तक फैला आतंक

इसके बाद मुख्यमंत्री सागर के खुरई पहुंचेंगे।

  • खुरई में रोड शो के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी।
  • कुल 165 करोड़ रुपये की लागत से बने 38 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
  • 147 करोड़ रुपये की लागत वाले 48 नए विकास कार्यों की भूमिपूजन करेंगे।

Betul News : पूरे प्रदेश में दूषित पानी का हाल, जलजीवन मिशन में 40% भ्रष्टाचार, बैतूल में बोले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार

ये सभी कार्य सड़क निर्माण, पुल, जल संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास से जुड़े हैं। स्थानीय विधायक और जनप्रतिनिधियों ने बताया कि इन कार्यों से खुरई विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। सड़कों की बेहतर कनेक्टिविटी, पानी की उपलब्धता और बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा।

Harda Tribal Woman Gang Rape : आदिवासी महिला को ढाबे बुलाक किया गैंगरेप, काम का दिया झांसा

मुख्यमंत्री के इस दौरे को भाजपा कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण बताया है। पार्टी का कहना है कि यह दौरा विकास और जनकल्याण की सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाता है। खुरई में रोड शो के दौरान बड़ी भीड़ जुटने की उम्मीद है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *