हाइलाइट्स
- भोपाल में भी पानी की शुद्धता को लेकर खड़े हो रहे कई सवाल।
- निगम द्वारा टैंकर की सप्लाई से मिल रहा है पानी पीने लायक नहीं।
- एक्सपर्ट्स ने बताया पानी में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी पैदा करने वाले तत्व।
Bhopal Contaminated Water : भोपाल। इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद अब राजधानी भोपाल में भी पीने के पानी की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर निगम की अपनी सैंपलिंग में चार जगहों पर पानी दूषित पाया गया है। बाजपेई नगर इलाके के लोगों ने बताया कि यहां नल की कोई व्यवस्था नहीं है। दो दिन में एक बार नगर निगम का टैंकर आता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टैंकर से आने वाला पीला पानी पीना पड़ता है। ऊपर तेल जैसी चिकनी परत जम जाती है। रात भर रखने पर सफेद पतली लेयर बन जाती है। इस पानी को पीने से बच्चे और बुजुर्ग बार-बार बीमार पड़ रहे हैं।
महिलाओं ने बताया कि अब तक कोई अधिकारी पानी की जांच करने नहीं आया। उन्होंने सरकार से अपील की है कि हर घर में नल लगाकर साफ पानी की व्यवस्था की जाए।
Bhopal Power Cut Today : भोपाल के इन इलाकों में आज बिजली कटौती, 2 से 7 घंटे तक कट ऑफ
कई इलाकों में पानी में सीवेज मिल रहा
पर्यावरणविद डॉ. सुभाष पांडे ने इस स्थिति पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि भोपाल के कई इलाकों में पानी में सीवेज मिल रहा है। पानी में मल-मूत्र से आने वाले बैक्टीरिया पाए गए हैं। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी पैदा करने वाले तत्व भी मिले हैं। यह खतरा प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी हो सकता है। सरकार को तुरंत इस ओर ध्यान देना चाहिए।
कई इलाकों में पानी की सैंपलिंग की
भोपाल नगर निगम ने हाल ही में शहर के अलग-अलग इलाकों में पानी की सैंपलिंग की। रिपोर्ट में चार जगहों पर पानी दूषित पाया गया। इनमें बाजपेई नगर, आदमपुर और खानूगांव मुख्य हैं।
Arwalia Gaushala VHP Protest : अरवलिया गौशाला में VHP का देर रात धरना, 6 गायों की मौत पर गुस्सा
शहर की कई सोसाइटीज और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी शिकायतें आ रही हैं। सीवेज लाइन और पानी की पाइपलाइन कई जगहों पर साथ-साथ गुजर रही हैं। इससे पानी में गंदगी मिलने का खतरा बढ़ गया है।
क्या बोले नगर निगम अध्यक्ष
नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विभाग पूरी तरह सतर्क है। मैदानी अमले को अलर्ट कर दिया गया है। पानी की सैंपलिंग और जांच की खुद अधिकारी निगरानी कर रहे हैं। जिन इलाकों से शिकायत आ रही है, वहां विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हम हर हाल में नागरिकों को शुद्ध और सुरक्षित पानी उपलब्ध कराएंगे।
पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो स्वास्थ्य पर बड़ा खतरा मंडरा सकता है। नागरिकों से अपील की जा रही है कि अगर पानी में बदबू, रंग या स्वाद में बदलाव दिखे तो तुरंत नगर निगम की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।