Latest

MP Paddy Procurement : अब तक 43 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान खरीदी, किसानों को 6791 करोड़ का भुगतान!

MP Paddy Procurement 2026

हाइलाइट्स

  • इस साल अबतक 43 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी
  • 6.56 लाख किसानों को 6,791 करोड़ रुपये का भुगतान
  • समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था बना सकती है नया रिकॉर्ड

MP Paddy Procurement : भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का असर साफ दिख रहा है। मौजूदा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ धान खरीदी हुई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि 6 लाख 56 हजार 875 किसानों से 43 लाख 17 हजार 504 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है। इन किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में 6,791 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है।

Bhopal Contaminated Water : भोपाल के पानी में मिला ई कोलाई बैक्टेरिया, इसी से हुई इंदौर में 20 मौतें

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी

यह आंकड़ा अपने आप में बताता है कि इस साल धान खरीदी व्यवस्था नया रिकॉर्ड बना सकती है। सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2,369 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, जो किसानों को उनकी फसल का उचित दाम दिलाने में मदद कर रहा है।

मंत्री राजपूत ने कहा कि हमने किसानों की सुविधा के लिए कई कदम उठाए हैं। धान बेचने की प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए स्लॉट बुकिंग व्यवस्था लागू की गई है। किसान अब घर बैठे ऑनलाइन या मोबाइल ऐप से स्लॉट बुक करा सकते हैं।

MP Startup Summit 2026 : 11-12 जनवरी को रवींद्र भवन में युवा आइडियाज की धूम, सम्मानित करेंगे CM मोहन यादव

20 जनवरी तक धान खरीदी की प्रक्रिया जारी

धान खरीदी की प्रक्रिया पूरे प्रदेश में 20 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी। किसान 13 जनवरी तक अपना स्लॉट बुक करा लें, ताकि उन्हें खरीदी केंद्र पर इंतजार न करना पड़े। इस व्यवस्था से न सिर्फ समय की बचत हो रही है, बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ी है। कोई दलाल या बिचौलिया बीच में नहीं आ पाता।

क्या बोले मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किसानों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द स्लॉट बुक कराएं और अपनी फसल बेचें। भुगतान सीधे खाते में आने से किसानों को तुरंत राहत मिल रही है।

Hindu Children in MP Madrasas : मध्य प्रदेश मदरसों में पढ़ रहे 200 से ज्यादा हिंदू बच्चे, शिक्षा विभाग ने खुद किया कबूल

यह योजना न सिर्फ किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही है, बल्कि प्रदेश की खाद्य सुरक्षा में भी योगदान दे रही है। मध्य प्रदेश लंबे समय से धान उत्पादन में अग्रणी राज्य रहा है। इस साल अच्छी बारिश और बेहतर बीज व खाद की उपलब्धता से फसल अच्छी हुई है।

Minister Govind Singh Rajput
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *