हाइलाइट्स
- MBBS के थर्ड ईयर के छात्र अमन त्रिपाठी के साथ मारपीट।
- RGPV के छात्र अश्विनी श्रीवास्तव और उसके साथियों ने की मारपीट।
- गांधीनगर पुलिस कर रही मामले की जांच।
MP Viral Video : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के गांधीनगर इलाके में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) के MBBS थर्ड ईयर के छात्र अमन त्रिपाठी के साथ कुछ युवकों ने बेरहमी से मारपीट की।
आरोप है कि राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) के छात्र अश्विनी श्रीवास्तव और उसके साथी नशे की हालत में थे। उन्होंने अमन को घेरकर लाठी-डंडों और मुक्कों से पीटा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।
MP Handpump Inspection : 18 मौतों के बाद जागी सरकार, 6.50 लाख हैंडपंपों की बड़े पैमाने पर जांच
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
घटना के समय अमन के दोस्त मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे हमलावरों के चंगुल से छुड़ाकर बचाया। नहीं तो वारदात और भयानक हो सकती थी। मारपीट का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें आरोपी नशे में धुत होकर छात्र पर टूट पड़ते दिख रहे हैं।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अश्विनी और उसके साथी अमन को जमीन पर गिराकर पीट रहे हैं। अमन त्रिपाठी ने बताया कि यह मारपीट किसी पुरानी रंजिश या छोटी-मोटी कहासुनी के चलते हुई। फिलहाल वह अस्पताल में इलाज करा रहे हैं और उनकी हालत स्थिर है। सिर पर लगी चोट के कारण उन्हें टांके लगवाने पड़े।
पुलिस की जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की है।
मुख्य आरोपी अश्विनी श्रीवास्तव और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान भी जुटा रही है।
यहां देखिये वायरल वीडियो