Latest

Vidisha Murder Case : युवती से छेड़छाड़ रोकने पर बदमाशों ने चाकू घोंपकर शुभम चौबे की हत्या

Vidisha Murder Case

हाइलाइट्स

  • इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में शुभम चौबे की हत्या।
  • युवती से छेड़छाड़ रोकने पर बदला।
  • पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले, गिरफ्तारी जल्द।

Vidisha Murder Case : विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में शनिवार देर रात सनसनीखेज हत्याकांड हुआ। 22 वर्षीय शुभम चौबे को करैयाखेड़ा रोड के कुछ युवकों ने चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ दिन पहले शुभम ने एक युवती से छेड़छाड़ कर रहे युवकों को रोका था। उसी बदले की भावना से यह वारदात की गई। घटना रात करीब 9 बजे की है।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शुभम को मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात में ही एएसपी प्रशांत चौबे, सिविल लाइन टीआई आरके मिश्रा और बड़ी पुलिस टीम जांच में जुट गई। एएसपी ने कहा कि कुछ सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुराग मिले हैं, जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

Sehore Babri Ghat : सीहोर बाबरी घाट पर दर्दनाक हादसा, दो सगे भाइयों की डूबने से मौत

बदले की भावना से हत्या

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुभम ने युवती से छेड़छाड़ रोकने पर बदमाशों से कहा-सुनी हुई थी। उसी रंजिश में बदमाशों ने मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया।

शुभम को कई चाकू घोंपे गए। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। पड़ोसियों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। शुभम इंद्रप्रस्थ कॉलोनी का ही रहने वाला था।

Inflammatory Posts : भड़काऊ पोस्ट और कमेंट करने पड़ेगा महंगा, BNSS धारा 163 के तहत होगी कार्रवाई

पुलिस जांच

एएसपी प्रशांत चौबे ने मौके पर पहुंचकर जांच का जायजा लिया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी करैयाखेड़ा रोड के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। इलाके में दहशत है। पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

MP Cold Update : मध्य प्रदेश में हाड़कंपा ठंड जारी, भोपाल में दूसरे दिन घना कोहरा, कई जिलों में शीतलहर अलर्ट

शुभम के परिवार में कोहराम मच गया। वह युवा और होनहार था। पड़ोसी भी सदमे में हैं। लोग कह रहे हैं कि छेड़छाड़ रोकने की सजा मौत नहीं होनी चाहिए। समाज में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *