Latest

MP Cold Alert : मध्य प्रदेश में सर्दी का सितम बरकरार, इन शहरों में पारा 10 से नीचे, स्कूलों में विंटर वेकेशन

MP Cold Wave Alert

MP Cold Alert : भोपाल। मध्य प्रदेश इन दिनों भीषण सर्दी, घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं ने तापमान को और गिरा दिया है। शहडोल जिले के कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज हुआ।

Bhopal Checkpoints : न्यू ईयर से पहले पुलिस की सघन चेकिंग, ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती

प्रदेश के 25 से ज्यादा शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया। इंदौर में 6.4, ग्वालियर में 9, जबलपुर में 8, उज्जैन में 9.5, पचमढ़ी में 5.2 और नौगांव-उमरिया में करीब 5 डिग्री तापमान रहा। राजगढ़ में 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई। दिन के तापमान में भी कमी आई है, ग्वालियर में एक दिन में 7 डिग्री गिरकर अधिकतम 15.9 डिग्री रह गया।

घने कोहरे से ट्रेन में देरी

ग्वालियर-चंबल और विंध्य क्षेत्र में घना कोहरा छाया है। भोपाल, ग्वालियर, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शाजापुर और रायसेन में विजिबिलिटी बहुत कम रही। कोहरे से कई ट्रेनें 4-5 घंटे देरी से चलीं। जनजीवन प्रभावित हुआ, सड़कें सूनी रहीं।

Railway News : भोपाल से झारखंड और यूपी की सीधी रेल कनेक्टिविटी, इन नई एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी

स्कूलों में विंटर वेकेशन

ठंड को देखते हुए सरकार ने 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक विंटर वेकेशन घोषित किया है। UKG से 12वीं तक सभी शासकीय और निजी स्कूल बंद रहेंगे। बच्चों को ठंड से राहत मिलेगी।

Bhopal Rape Case : जेल से छूटते ही पिता ने किया बेटी से रेप, डरा-धमकाकर 15 दिन तक की ज्यादती

मौसम विभाग ने कहा कि ठंड और कोहरा अभी बना रहेगा। राहत के आसार कम हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि, 2 जनवरी के बाद ठंड कम होने की संभावना है। फिलहाल दो दिन तक तो ठंड और शीतलहर ऐसे ही रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *