Latest

MP News : पतंग निकालते समय 9 साल का बच्चा हाईटेंशन लाइन की चपेट में, MY अस्पताल में इलाज जारी

MP News

हाइलाइट्स

  • 9 साल का गोविंद गौर हाईटेंशन लाइन की चपेट में।
  • MY अस्पताल में इलाज, हालत नाजुक।
  • 13 दिनों में दूसरी ऐसी घटना।

MP News : मध्य प्रदेश। मकर संक्रांति से पहले पतंग उड़ाने की खुशी दर्द में बदल गई। एरोड्रम थाना क्षेत्र के नगीन नगर में रविवार को 9 साल का बच्चा गोविंद गौर घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। पतंग हाईटेंशन लाइन के खंभे में फंस गई। पतंग निकालने की कोशिश में बच्चा बिजली की चपेट में आ गया।

MP Cold Today : मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, इन 9 जिलों में कड़ाके की सर्दी का अलर्ट

तेज धमाके के साथ वह खंभे से चिपक गया। बच्चे का शरीर 70 प्रतिशत तक झुलस गया। हालत नाजुक होने से उसे MY अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। यह बीते 13 दिनों में पतंग उड़ाने से हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की दूसरी घटना है।

ये है पूरा मामला

गोविंद गौर छत पर पतंग उड़ा रहा था। पतंग पास की हाईटेंशन लाइन में फंस गई। निकालने की कोशिश में अचानक करंट लगा और तेज धमाका हुआ। बच्चा खंभे से चिपक गया। आसपास के लोगों ने सूझबूझ दिखाई।

Bhopal Student Mysterious Death : कोलार में छात्र की संदिग्ध मौत, कार में बेसुध हालत में मिला शव

ठेले, डंडे और नेट से झूला बनाकर बच्चे को सुरक्षित नीचे उतारा। तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि 70% बर्न है और हालत गंभीर है। गोविंद के पिता मिस्त्री हैं और मां गृहिणी। परिवार सदमे में है। गोविंद पढ़ाई करने वाला होशियार बच्चा बताया जा रहा है।

पहले भी हुई ऐसी घटना

14 दिसंबर को छत्रीपुरा इलाके में 8 साल का एक बच्चा पतंग उड़ाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया था। वह अभी भी अस्पताल में भर्ती है। इन घटनाओं से पतंग उड़ाने की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

Jan 2026 Rule Change : 31 दिसंबर तक निपटा लें ये काम… नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

एरोड्रम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिजली कंपनी को हाईटेंशन लाइनों की ऊंचाई और सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठ रही है। मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के दौरान ऐसे हादसे आम हैं। प्रशासन से अपील है कि जागरूकता अभियान चलाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *