Latest

Kuberashwar Dham Rudraksha Festival : आपत्तिजनक वीडियो कांड के बाद पुलिस अलर्ट, होटल संचालकों को सख्त चेतावनी!

Kuberashwar Dham Rudraksha Festival

Kuberashwar Dham Rudraksha Festival : सीहोर। कुबेरेश्वर धाम पर हाल ही में एक कपल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। आगामी दिनों में होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव को देखते हुए बीती रात सीएसपी अभिनंदना शर्मा ने कुबेरेश्वर धाम क्षेत्र के होटल मालिकों और संचालकों की बैठक ली।

बैठक में होटल संचालकों को सुरक्षा और नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई। पुलिस ने कर्मचारियों का सत्यापन, यात्री रजिस्टर और सीसीटीवी जैसे मुद्दों पर विशेष जोर दिया ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो। यह कदम धाम की पवित्रता बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उठाया गया है।

Rajgarh News : जल अर्पण कार्यक्रम में अफसर पहुंचे लेट तो सांसद ने छूए पैर, जानिए फिर क्या हुआ?

होटल संचालकों को दी गई हिदायतें

  • सीएसपी अभिनंदना शर्मा ने बैठक में होटल मालिकों को कई निर्देश दिए:
  • होटल में काम करने वाले सभी कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराएं।
  • कर्मचारियों की सूची, फोटो, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और सत्यापन प्रपत्र थाने में जमा करें।
  • कर्मचारियों की सूची रिसेप्शन पर चस्पा करें और संभव हो तो आईडी कार्ड दें।
  • आने-जाने वाले यात्रियों से पहचान पत्र लेकर रजिस्टर में जानकारी दर्ज करें।
  • रिसेप्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरे सुचारु रखें।

Minister Report Card : मंत्री विश्वास सारंग का 2 साल का रिपोर्ट कार्ड, IBPS से 2000 भर्तियां और खाद की होम होगी डिलीवरी

  • यात्रियों को सुरक्षित माहौल और बुनियादी सुविधाएं दें।
  • किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
  • कोई घटना होने पर पुलिस आने तक घटनास्थल सुरक्षित रखें।

ये निर्देश रुद्राक्ष महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और धाम की मर्यादा बनाए रखने के लिए दिए गए हैं।

वायरल वीडियो का मामला

बीते दिनों कुबेरेश्वर धाम क्षेत्र के होटल उमरूवाला में ठहरे एक कपल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। 8 दिसंबर को होटल मैनेजर कृष्णपाल उर्फ कृष्णा वर्मा ने मंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई। मैनेजर ने वीडियो सुमित पैरवाल के मोबाइल में देखा, जो पास के दूसरे होटल में काम करता है।

Kuberashwar Dham Rudraksha Festival
सीएसपी अभिनंदना शर्मा ने की होटल मालिकों और संचालकों की बैठक।

सुमित ने कबूल किया कि उसने कमरे की लाइट ऑन और पर्दा खुला होने पर वीडियो बनाया और व्हाट्सएप पर दोस्तों को भेजा। पुलिस ने अंकित जाटव, विनोद मालवीय, सुमित पैरवाल और कमलेश उर्फ कनक गोपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

MP Cold Update : मध्यप्रदेश में जारी है शीतलहर का दौर, 2 दिन बाद और गिरेगा तापमान

रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारी

रुद्राक्ष महोत्सव में लाखों श्रद्धालु आते हैं। वीडियो कांड के बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। होटल संचालकों की बैठक इसी कड़ी का हिस्सा है। प्रशासन का कहना है कि धाम की पवित्रता और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे ऊपर है। कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *