Latest

Bhopal News : बांग्लादेश में हिंदू पर हो रहे अत्याचार पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, BJP ने किया तीखा पलटवार

Bhopal News

Bhopal News : भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इन हमलों की घोर निंदा करते हुए कहा कि यह सब भारत में कट्टरपंथी ताकतों द्वारा अल्पसंख्यकों पर किए जा रहे अत्याचारों का रिएक्शन है।

दिग्विजय सिंह ने कहा, “बांग्लादेश में हमारे हिंदू और ईसाई भाइयों के साथ जो हो रहा है, उसकी हम घोर निंदा करते हैं।” उनका यह बयान भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान आया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सिंह ने भारत में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कट्टरवाद को जिम्मेदार ठहराया। इस बयान से राजनीतिक हलचल मच गई है।

Bhopal MCU Controversy : भोपाल MCU में छात्रों का हंगामा, परीक्षा और स्वास्थ्य मुद्दों पर NSUI का विरोध

दिग्विजय सिंह ने की निंदा

दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट किया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार दुखद हैं और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। लेकिन उन्होंने इसे भारत की आंतरिक स्थिति से जोड़ा। दिग्विजय सिंह के अनुसार, भारत में कट्टरपंथी ताकतें अल्पसंख्यकों पर कार्रवाई कर रही हैं, जिसका जवाबी असर बांग्लादेश में पड़ रहा है। उन्होंने अपील की कि दोनों देशों में धार्मिक सद्भाव बनाए रखा जाए और हिंसा रोकी जाए। सिंह ने सरकार से अल्पसंख्यकों की बेहतर सुरक्षा की मांग भी की।

भाजपा का तीखा पलटवार

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह के बयान पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह तय नहीं कर पा रहे कि वे हिंदुस्तान के नागरिक हैं या पाकिस्तान के एजेंट। शर्मा ने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय आतंकियों ने दिग्विजय को सुपारी दे रखी है और वे उनकी तरफ से प्रवक्ता बने हुए हैं।

Santosh Verma Controversy : भोपाल में IAS संतोष वर्मा विवाद गहराया, सपाक्स करेगी हनुमान चालीसा का पाठ

विधायक रामेश्वर शर्मा ने पूछा, “हिंदुस्तान में मुसलमानों के साथ ऐसी कौन सी घटना हुई जो बांग्लादेश में रिएक्शन दिख रही है?” उन्होंने दिग्विजय पर आतंकवाद का समर्थन करने और कट्टरवाद को सहारा देने का आरोप लगाया। शर्मा ने कहा कि दिग्विजय का चरित्र अंतरराष्ट्रीय इस्लामी आतंकवाद के साथ जुड़ा हुआ दिखता है।

बांग्लादेश में जारी हिंसा

बांग्लादेश में हाल के दिनों में हिंदू समुदाय पर हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं। कई रिपोर्ट्स में मंदिरों पर हमले, घरों में तोड़फोड़ और व्यक्तियों पर हिंसा की खबरें आई हैं।

MP SIR Update : वोटर्स के लिए जरूरी खबर! एमपी में SIR के बाद वोटर लिस्ट से कट सकते हैं 25 लाख नाम

भारत सरकार ने भी इस मुद्दे पर चिंता जताई है और बांग्लादेश से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। दिग्विजय का बयान इस संवेदनशील मुद्दे पर नई बहस छेड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *