Latest

Online Marriage Certificate : अब घर बैठे मिलेगा मैरिज सर्टिफिकेट, ऑफिस आने की जरूरत नहीं

Bhopal Marriage Certificate Online

Online Marriage Certificate : मध्य प्रदेश। भोपाल नगर निगम ने विवाह पंजीयन को पूरी तरह ऑनलाइन करने की बड़ी पहल की है। अब मैरिज सर्टिफिकेट घर बैठे ही मिलेगा। लोग निगम कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। निगम कमिश्नर संस्कृति जैन (Municipal Commissioner Sanskruti Jain)  ने गुरुवार को अधिकारियों की बैठक में इसकी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

कमिश्नर जैन ने कहा कि मैरिज सर्टिफिकेट अब केवल ऑनलाइन ही जारी किए जाएंगे। इसके लिए निगम की वेबसाइट पर जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

अपलोड होने के बाद वार्ड में पदस्थ निगम कर्मचारी दस्तावेजों के आधार पर घर पर जाकर पंचनामा बनाएंगे और सत्यापन करेंगे। सत्यापन पूरा होने पर डिजिटल मैरिज सर्टिफिकेट आवेदक खुद डाउनलोड कर सकेंगे।

MP Cold Update : मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी, कई जिलों में विजिबिलिटी कम, ट्रेनें 5 घंटे तक लेट

प्रक्रिया इस प्रकार होगी:

निगम वेबसाइट www.bmconline.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर सिटीजन सर्विसेज विकल्प चुनें।
मैरिज रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
अपलोड होने पर 1100 रुपये ऑनलाइन पेमेंट करें।

ये हैं जरूरी दस्तावेज:

दूल्हा-दुल्हन, माता-पिता और गवाहों के आधार कार्ड।
शादी का कार्ड और शादी स्थल का प्रमाण पत्र।

Bhopal Illegal Arms Factory : घर के अंदर चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री, पुलिस ने ऐसे किया भांडाफोड़

तय समय में शिकायतों का निराकरण

मैरिज शाखा के अधिकारी केवल दूल्हा-दुल्हन को ऑफिस बुलाएंगे। जोनल अधिकारी और एएचओ घर जाकर भौतिक सत्यापन करेंगे और प्रमाणपत्र देंगे।

बैठक में कमिश्नर जैन ने अन्य कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत को 50 दिन से ज्यादा लंबित नहीं रहने देना है। तय समय में शिकायतों का निराकरण करें, वरना सख्त कार्रवाई होगी।

Harda News : अय्याश अधिकारी की मनमर्जी! तनखा बढ़ाने के नाम पर मेड का किया शारीरिक शोषण

बकायादारों से होगी वसूली

संपत्ति कर और बकाया राशि की वसूली पर जोर देते हुए बड़े बकायादारों से प्रभावी ढंग से पैसा वसूलने के निर्देश दिए। लीज रेंट की राशि भी सख्ती से जमा कराने को कहा।

यह पहल नागरिकों के लिए बड़ी सुविधा है। पहले निगम दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब घर बैठे काम हो जाएगा। डिजिटल प्रक्रिया से पारदर्शिता भी बढ़ेगी। निगम ने जल्द सभी तैयारियां पूरी करने को कहा है ताकि सुविधा जल्द शुरू हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *