Latest

IAS Meenakshi Singh : जाति बताओ! अब IAS मीनाक्षी सिंह का वीडियो वायरल कहा- जातिवादी होना जरूरी…

IAS Meenakshi Singh

IAS Meenakshi Singh : भोपाल। मध्यप्रदेश की IAS अधिकारी मीनाक्षी सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अजाक्स की सभा में दिया उनका बयान विवादों में घिर गया है। वीडियो में मीनाक्षी सिंह ने कहा कि जातिगत पहचान और जातिवादी होना आज की सबसे बड़ी मांग है।

वायरल वीडियो में क्या?

उन्होंने सवर्ण समाज पर निशाना साधते हुए कहा कि सरनेम देखकर पक्षपात किया जाता है। समाज को जोड़ने के लिए सबसे पहले परिवार और जातिगत पहचान को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने आदिवासी बच्चों को अपनी जाति बताने पर जोर दिया।

Bhopal Suicide Case : भदभदा डैम में कूदा युवक, व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर की आत्महत्या

मीनाक्षी ने कहा कि हमें अपने समुदाय के लोगों को ढूंढकर मदद करनी चाहिए। बड़े पदों पर होने के बावजूद आदिवासी भाई-बहन संकोच करते हैं, इसलिए उनके साथ जुड़ना और समाज को आगे बढ़ाना जरूरी है।

यह बयान संतोष वर्मा के विवादित बयानों के बाद आया है, जिससे IAS अधिकारियों के बयानों पर नई बहस छिड़ गई है। मीनाक्षी सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है और लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

MP Politics : दिग्विजय सिंह ने कैलाश विजयवर्गीय को कहा-“बहुत धन्यवाद कलाकार जी”, जानिये क्या है वजह?

कांग्रेस- बीजेपी की प्रतिक्रिया

बीजेपी प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसौदिया ने बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि उच्च पदों पर बैठे अधिकारी या नेता जातिगत बातें न करें। सभी समाज के लोगों को साथ लेकर काम करना चाहिए। जातिवाद से समाज बंटता है।

कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान समाज में जात-पात बढ़ाते हैं। IAS अधिकारी को संविधान और महात्मा गांधी की विचारधारा का पालन करना चाहिए। जातिवाद फैलाना गलत है।

MP Cold Update : मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी, कई जिलों में विजिबिलिटी कम, ट्रेनें 5 घंटे तक लेट

यह विवाद राजनीतिक दलों के बीच भी गरमा गया है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर जातिवाद फैलाने का आरोप लगा रही हैं। मीनाक्षी सिंह का बयान अजाक्स सभा में दिया गया था, जो दलित-आदिवासी संगठन है लेकिन उनके शब्दों को जातिवाद को बढ़ावा देने वाला बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *