Latest

Bhopal WordCamp 2025 : भोपाल में 20-21 दिसंबर को WordCamp , वेब टेक्नोलॉजी, डिजिटल मार्केटिंग और ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट्स का बड़ा सम्मेलन

Bhopal Word Camp 2025

Bhopal Word Camp 2025 : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में टेक प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 20 और 21 दिसंबर 2025 को WordCamp 2025 का आयोजन होने जा रहा है। यह सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा टेक कॉन्फ्रेंस है, जो वेब टेक्नोलॉजी, डिजिटल मार्केटिंग, कंटेंट क्रिएशन और ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट्स पर केंद्रित रहेगा। इसमें 400 से अधिक तकनीकी उत्साही, डेवलपर्स, डिजाइनर्स, ब्लॉगर्स और डिजिटल पेशेवर शामिल होंगे।

20 दिसंबर को Contributor Day SF Technologies में आयोजित होगा। इस दिन डेवलपर्स, डिजाइनर्स और कंटेंट क्रिएटर्स मिलकर ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे। कोडिंग, डिजाइन, अनुवाद और डॉक्यूमेंटेशन जैसे क्षेत्रों में सहयोग होगा।

Bhopal Suicide Case : भदभदा डैम में कूदा युवक, व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर की आत्महत्या

मुख्य कॉन्फ्रेंस 21 दिसंबर को Courtyard by Marriott, भोपाल में होगी। यहां प्रेरक मुख्य भाषण, तकनीकी सत्र, वर्कशॉप और नेटवर्किंग के अवसर मिलेंगे। प्रमुख स्पीकर्स में अभय कुलकर्णी (वर्डप्रेस और AI ऑटोमेशन), आदित्य विक्रम सिंह (SEO और डिजिटल रणनीति), अक्षत गुप्ता (UX और प्रोडक्ट डिजाइन), डॉ. तबस्सुम जाफर (रिमोट वर्क और मानसिक स्वास्थ्य), जिनेंद्र खोबारे (सुरक्षा और फ्रॉड प्रिवेंशन), प्रियंका शाह (AI और मार्केटिंग), साक्षी चौइथानी (फ्रीलांसर से फाउंडर), साक्षी मेहता (टीम विकास) और संदेश जांगम-सौरभ मटोलिया (वर्डप्रेस इंजीनियरिंग) शामिल हैं।

Dainik Bhaskar इस इवेंट का आधिकारिक मीडिया पार्टनर है। इससे तकनीकी समुदाय में दृश्यता बढ़ेगी और स्पीकर्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू मिलेंगे। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय टेक इकोसिस्टम को मजबूत करने में योगदान देगा।

Word Camp 2025
Word Camp 2025

MP Politics : दिग्विजय सिंह ने कैलाश विजयवर्गीय को कहा-“बहुत धन्यवाद कलाकार जी”, जानिये क्या है वजह?

WordCamp 2025 वेब डेवलपमेंट, डिजाइन, डिजिटल मार्केटिंग और ओपन-सोर्स टेक्नोलॉजी में सीखने का अनोठा अवसर है। प्रतिभागी ज्ञान बढ़ा सकेंगे और उद्योग विशेषज्ञों से सीधे जुड़ सकेंगे। टेक प्रेमी AI, SEO, UX और डिजिटल इनोवेशन सीखने का मौका न चूकें।

यह इवेंट भोपाल को टेक हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ओपन-सोर्स कम्युनिटी को बढ़ावा मिलेगा और नई मित्रताएं बनेंगी। आयोजक उम्मीद कर रहे हैं कि यह WordCamp यादगार बनेगा।

Bhopal Word Camp 2025
Bhopal Word Camp 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *