Latest

MP Cold Update : मध्यप्रदेश में ठंड से फिलहाल राहत नहीं…भोपाल, इंदौर, ग्वालियर में कड़ाके की ठंड

MP Cold Update

MP Cold Update : भोपाल। मध्यप्रदेश में ठंड का कहर लगातार जारी है और फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही। शीतलहर के साथ घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। कई जिलों में आज घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जहां विजिबिलिटी 200 मीटर तक रहने की संभावना है। अगले दो दिनों में भी शीतलहर से राहत नहीं मिलेगी।

MP Congress Protest : कांग्रेस ने घेरा भाजपा कार्यालय! पुलिस को लेना पड़ा बड़ा एक्शन, जमकर मचा बवाल

प्रदेश में सबसे कम तापमान राजगढ़ में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी में 5.4 डिग्री, राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इंदौर और ग्वालियर में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

ग्वालियर में 9.8 डिग्री, उज्जैन में 8.0 डिग्री, दमोह में 8.5 डिग्री, जबलपुर में 8.6 डिग्री, खजुराहो में 8.2 डिग्री, मंडला में 8.5 डिग्री, नरसिंहपुर में 8.6 डिग्री, रीवा में 7.3 डिग्री और सतना में 8.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Sehore GST Raid : सरिया-सीमेंट कारोबारी पर GST की रेड, अधिकारी स्टॉक, दस्तावेज की कर रहे जांच

घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। सुबह के समय कई जगहों पर विजिबिलिटी बहुत कम हो जाती है, जिससे सड़क यातायात में दिक्कत हो रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कोहरा और ठंड से बचाव के उपाय अपनाएं। वाहन चालकों को धीमी गति से चलने और फॉग लाइट इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

यह ठंड उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण है। रात और सुबह में तापमान तेजी से गिर रहा है। लोग गर्म कपड़े और अलाव का सहारा ले रहे हैं। ठंड जनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। डॉक्टर सलाह दे रहे हैं कि बुजुर्ग और बच्चे विशेष सावधानी बरतें।

MP Tiger Deaths : टाइगर्स की मौत से दहल उठा मध्यप्रदेश! 1 हफ्ते में 6 और सालभर में 54 की गई जान

किसानों के लिए भी यह ठंड चिंता का विषय है। रबी फसलों पर पाला पड़ने की आशंका है। कृषि विशेषज्ञ सिंचाई और अन्य उपाय करने की सलाह दे रहे हैं। ट्रेन और फ्लाइट्स पर भी कोहरे का असर पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, यह सर्दी का पीक टाइम है और आने वाले दिनों में और गिरावट हो सकती है। राहत की उम्मीद कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *