Bhopal Protest : भोपाल। राजधानी भोपाल में आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण बेटियों पर कथित अभद्र टिप्पणी के खिलाफ ब्राह्मण समाज का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। रविवार को रोशनपुरा चौराहे से सीएम हाउस की ओर मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को रोशनपुरा पर चकमा देकर बाणगंगा चौराहे तक पहुंचने में सफलता हासिल की। यहां पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग लगाई और वाटर कैनन का इस्तेमाल कर उन्हें रोका। इस दौरान कड़ा संघर्ष हुआ, जिसमें कई बुजुर्ग और महिलाएं बुरी तरह घायल हो गईं।
Bhopal Protest : भोपाल में जंगी प्रदर्शन! ब्राह्मण समाज और पुलिस के बीच कड़ा संघर्ष
प्रदर्शनकारी संतोष वर्मा की तत्काल गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग पर अड़े थे। उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ब्राह्मण समाज का आरोप है कि अधिकारी ने महिलाओं की अस्मिता पर हमला किया, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही।
यह प्रदर्शन 65 से अधिक ब्राह्मण संगठनों के संयुक्त मोर्चा द्वारा आयोजित था, जो पहले से ही 14 दिसंबर को सीएम हाउस घेराव की घोषणा कर चुके थे।
Bhopal Police Extortion : भोपाल में पुलिस की अवैध वसूली का वीडियो वायरल, कांग्रेस नेता ने खोली पोल
पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर रोशनपुरा और बाणगंगा पर भारी बल तैनात किया था। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की, जिस पर वाटर कैनन चलाया गया।
इससे कई लोग पानी की तेज बौछार से गिर पड़े और घायल हो गए। महिलाएं और बुजुर्ग भी इसमें शामिल थे, जिन्हें चोटें आईं। पुलिस का कहना है कि शांति बनाए रखने के लिए यह कदम उठाना पड़ा।
यहाँ देखिये प्रदर्शन की वीडियो