MP Video Viral : भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की सबसे युवा मंत्री प्रतिमा बागरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार एक शर्मनाक वजह से। सतना जिले में उनके सगे भाई अनिल बागरी को 46 किलोग्राम गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी 8 दिसंबर 2025 को रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने की।
इससे पहले 3 दिसंबर को उनके बहनोई शैलेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में 10.4 किलोग्राम गांजा और हथियार के साथ पकड़ा गया था। दोनों अब जेल की सलाखों के पीछे हैं। इस मामले ने न सिर्फ मंत्री के परिवार को बदनाम किया है, बल्कि पूरी BJP सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
e-charging stations : विदिशा में जल्द मिलेगी ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन, PPP मॉडल पर टेंडर शुरू
सतना पुलिस के मुताबिक, अनिल बागरी और उनके साथी पंकज सिंह को हरदुआ क्षेत्र के भरहुत नगर के पास से पकड़ा गया। दोनों के पास धान की बोरियों में छिपाकर रखा गया 46 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। तस्करी में इस्तेमाल की गई एक कार भी जब्त की गई।
पूछताछ में अनिल ने कबूल किया कि यह धंधा उनके जीजा शैलेंद्र सिंह के साथ मिलकर चलाया जा रहा था। शैलेंद्र को बांदा पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों को 19 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर तस्करी हो रही थी।
इस घटना के बाद खजुराहो में महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर से निकलते समय मंत्री प्रतिमा बागरी से मीडिया ने सवाल किया। एक पत्रकार ने पूछा, “आपके भाई की गिरफ्तारी पर क्या कहेंगी?” इस पर मंत्री चिढ़ गईं।
कैमरे के सामने वे बोलीं, “जबरदस्ती की बात क्यों करते हो तुम लोग? फालतू की बातें मत करो!” कहते हुए वे तेजी से अपनी गाड़ी की ओर बढ़ गईं और सवालों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। हजारों व्यूज और शेयर के साथ लोग इसे BJP सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति पर तंज कसने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।
कांग्रेस ने इस मौके को हाथ से नहीं जाने दिया। MP कांग्रेस के आधिकारिक X हैंडल से एक पोस्ट जारी की गई, जिसमें वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया: “तस्करी के आरोप में गिरफ्तार भाई का प्रश्न पूछने पर मीडिया पर झल्लाती ‘मंत्री साहिबा’ का गुस्सा देखिए! मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों के रिश्तेदार अब खुलेआम तस्करी में पकड़े जा रहे हैं।
तस्करी के आरोप में गिरफ्तार भाई का प्रश्न पूछने पर मीडिया पर झल्लाती “मंत्री साहिबा” का गुस्सा देखिए!
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों के रिश्तेदार अब खुलेआम तस्करी में पकड़ा रहे हैं! राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के सगे भाई अनिल बागरी को पुलिस ने गांजा तस्करी में गिरफ्तार किया। इससे… pic.twitter.com/jjJhsjuwvJ
— MP Congress (@INCMP) December 8, 2025
राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के सगे भाई अनिल बागरी को पुलिस ने गांजा तस्करी में गिरफ्तार किया। इससे पहले उनके जीजा को भी ऐसे ही आरोपों में जेल भेजा गया था। क्या BJP सरकार रिश्तेदारों को संरक्षण दे रही है?” पोस्ट पर सैकड़ों कमेंट्स आए, जहां विपक्ष समर्थक सरकार पर हमला बोल रहे हैं।
रैगांव की पूर्व कांग्रेस विधायक कल्पना वर्मा ने भी मंत्री पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रतिमा बागरी अपने रिश्तेदारों को राजनीतिक संरक्षण दे रही हैं, जिससे सतना जैसे जिलों में अवैध कारोबार बढ़ रहा है। कल्पना ने 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रतिमा से 36,060 वोटों से हारने का जिक्र करते हुए कहा कि अब जनता सच्चाई जान रही है।
प्रतिमा बागरी कौन हैं?
सतना जिले के रैगांव से BJP विधायक प्रतिमा 2023 चुनाव में कांग्रेस की दिग्गज कल्पना वर्मा को पटखनी देकर जीतीं। BJP महिला मोर्चा और जिला संगठन में सक्रिय रहने वाली प्रतिमा को मोहन यादव कैबिनेट में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री बनाया गया।
30 साल की उम्र में वे कैबिनेट की सबसे युवा सदस्य हैं। लेकिन अब यह मामला उनके राजनीतिक करियर पर साया डाल रहा है। BJP नेताओं ने अभी तक चुप्पी साध रखी है, जबकि विपक्ष इसे बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में है।
Sehore By Elections : सीहोर में 29 दिसंबर को वोटिंग, 8 पंच और 1 सरपंच पद के उपचुनाव घोषित
मंत्री ने गिरफ्तारी पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक वे कह रही हैं कि पुलिस कार्रवाई में पूरा सहयोग कर रही हैं। सवाल यह है कि क्या यह पारिवारिक विवाद BJP की छवि को नुकसान पहुंचाएगा? फिलहाल सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।