Latest

Sehore News : 40 पैसे KG प्याज बिकी तो किसान ने मुफ्त में बाँट दी पूरी ट्रॉली, भावांतर योजना के खिलाफ अनोखा विरोध!

Sehore News

Sehore News : सीहोर। प्याज के दाम इतने गिर गए हैं कि किसान अब उसे बेचने की बजाय मुफ्त में बांटने को मजबूर हो गए हैं। सोमवार सुबह सीहोर जिले के चंदेरी गांव के किसानों ने भोपाल-बिलकिसगंज हाईवे पर घंटों चक्काजाम नहीं किया, बल्कि आने-जाने वाले हर वाहन को रोककर उनमें मुफ्त प्याज की बोरी भर दी।

किसान और समाजसेवी एमएस मेवाड़ा ने बताया कि इस बार मंडी में प्याज की कीमत सिर्फ 10 रुपए प्रति कट्टी (लगभग 40 पैसे प्रति किलोग्राम) चल रही है। इस कीमत पर तो ट्रैक्टर-ट्रॉली का डीजल और मजदूरी भी नहीं निकल पाती। ऊपर से मंडी में दलाल और आढ़ती मनमाने पैसे काट लेते हैं। ऐसे में किसान या तो प्याज सड़क या मंडी में फेंक रहे हैं या फिर घर में सड़ने दे रहे हैं।

Narmadapuram News : नर्मदा-तवा नदी किनारे खेत में मिली इंसानी खोपड़ी, इलाके में दहशत

इसी दुख को देखते हुए चंदेरी के दर्जनों किसानों ने फैसला किया कि जब प्याज बेचने से कुछ मिल नहीं रहा तो इसे कम से कम किसी के काम तो आने दो। सुबह से शाम तक वे हाईवे पर खड़े रहे।

बाइक, कार, बस, ट्रक – जो भी गुजरा, सबको रोककर प्याज की बोरी थमा दी। कई लोग हैरान थे, कई खुश हो गए। किसानों ने सिर्फ प्याज ही नहीं, अपना दर्द भी राहगीरों को बताया।

AIG Fraud Case : AIG राजेश मिश्रा पर शोषण और ठगी का आरोप, DGP कैलाश मकवाणा को लीगल नोटिस

किसानों की मांग साफ है –

  • प्याज को तुरंत भावांतर भुगतान योजना में शामिल किया जाए।
  • जिन किसानों का नुकसान हुआ है, उन्हें प्रति क्विंटल उचित मुआवजा दिया जाए।
  • निर्यात पर लगी पाबंदी हटाई जाए ताकि कीमत सुधर सके।

MP Raj Bhavan Renamed : PMO के बाद अब MP का राजभवन बना लोक भवन, जानिए क्यों बदला नाम

किसान नेता एमएस मेवाड़ा ने कहा, “हम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से अपील करते हैं कि मध्य प्रदेश के प्याज उत्पादक किसान को बचाएं। इस बार बर्बादी बहुत बड़ी है। अगर अभी मदद नहीं मिली तो कई किसान कर्ज में डूब जाएंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *